Vistaar NEWS

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर बड़ा हादसा, पिकनिक मनाने आए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने से मौत

Maharashtra Beach Accident

दिवेआगर बीच पर डूबे 8 छात्र

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले से एक दर्दनाक हादस की खबर सामने आ रही है. जिले के दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने पहुंचे 8 छात्रा पानी में बह गए और डूब गए. पुलिस ने बताया कि सभी शव बरामद कर लिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, पुणे के आलंदी से ये 8 छात्र दिवेआगर आए थे। छात्र समुद्र में तैरने के लिए उतरे, लेकिन पानी की गहराई का अंदाजा न लगा पाने के कारण वे सभी डूब गए. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी 8 छात्रों के शव को समुद्र से निकाल लिया है.

पिकनिक मनाने आए थे छात्र

जानकारी के मुताबिक, एक प्राइवेट कोचिंग क्लास ने दिवेआगर के लिए एक ट्रिप का आयोजन किया था. पुणे के आलंदी इलाके किे निवासी ‘विनर्स’ प्राइवेट कोचिंग क्लास का एक ग्रुप घूमने के लिए दिवेआगर आया था. कुछ छात्र समुद्र का मजा लेने के लिए पानी में उतरे, लेकिन पानी की गहराई का अंदाजा न लगा पाने के कारण उनमे से 8 छात्र डूब गए. स्थानीय वाटर स्पोर्ट्स मालिक की तत्परता से शव बाहर निकाले गए. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों में खलबली मच गई.

स्थानीय लोगों ने चलाया बचाव अभियान

दिवेआगर स्थित ‘भाऊ मारुती सालुंखे महाकाली वाटर स्पोर्ट्स’ के मालिक और उनके सहयोगियों ने समुद्र में खोज अभियान चलाया. जैसे ही पता चला कि छात्र डूब रहे हैं, बीच पर मौजूद ‘महाकाली वॉटर स्पोर्ट्स’ के कर्मचारी और स्थानीय लोग तुरंत समुद्र में कूद पड़े. उन्होंने बचाव अभियान शुरू किया और डूबते हुए छात्रों को बाहर निकालने की बहुत कोशिश की. कड़ी मशक्त के बाद 8 छात्रों को शव को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उनकी सांसे थम गई थी.

सुरक्षित रहने की सलाह

समुद्र में पानी की गहराई और बहाव का अंदाजा लगाना मुश्किल हो सकता है. ऐसे में स्थानीय प्रशासन और लाइफगार्ड की ओर से बताए गए सुरक्षित क्षेत्रों में ही समुद्र में उतरने की सलाह दी जाती है. फिलहाल पुलिस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. छात्रों के परिवारों को घटना की जानकारी दी जा रही है. एक साथ आठ छात्रों की मौत से उनके परिवार और परिचितों में शोक का माहौल है.

ये भी पढ़ें:‘1 भारतीय ने बचाई 9/11 जैसी तबाही…’, स्मित मछार की PM मोदी और नेतन्याहू ने की जमकर तारीफ

Exit mobile version