Rajasthan Nagar Nikaye Election: राजस्थान में दो चरणों में हुए निकाय चुनाव के आज यानी कि 14 सितंबर को परिणाम आ रहे हैं. इन चुनावों में कई जगहों पर बीजेपी को मुंह की खानी पड़ी है तो कई जगहों पर कांग्रेस का हाल बुरा हुआ है. सबसे खास बात यह है कि इस चुनाव में जेन-z की एंट्री हो चुकी है. जयपुर के वार्ड से 21 साल के फैज हसन ने चुनाव जीत लिया है. अब तक चुनाव नतीजों में वे सबसे कम उम्र के उम्मीदवार हैं. जिन्होंने जीत दर्ज की है.
राजस्थान के कुल 309 नगर निकायों के चुनाव दो चरणों में हुए हैं. पहले चरण का मतदान 9 सितंबर को हुआ था और बीते शुक्रवार 11 सितंबर को दूसरे चरण का मतदान हुआ. राजस्थान में नगर निकाय चुनाव में 10 नगर निगम, 51 नगर परिषद और 248 नगरपालिकाएं शामिल हैं. पहले चरण में 162 निकायों में वोटिंग प्रतिशत 76.41 प्रतिशत रहा था. दूसरे चरण में 147 निकायों में यह 71.69 प्रतिशत था.
निकाय चुनाव के नतीजों की बात करें तो यह फिलहाल बीजेपी के पक्ष में जाते दिखाई दे रहे हैं. हालांकि कई वॉर्ड ऐसे भी हैं. जहां बीजेपी को करारा झटका लगा है. डीडवाना-कुचामन के परबतसर में भाजपा प्रत्याशी को सिर्फ एक ही वोट मिला है.
फैज हसन का कैसी रही जीत
फैज हसन की जीत की चर्चा इसलिए भी हो रही है. क्योंकि हाल ही में देश के अलग-अलग शहरों में हुए प्रदर्शनों के कारण जेनजी खासे चर्चा में थे. हसन की जीत के बाद यह कहा जा रहा है कि अब जेनजी भी मैदान में आ चुका है.
फैज हसन ने अपने सबसे करीबी उम्मीदवार मोहम्मद सलीम को 170 वोट से चुनाव हराया है. वहीं जिस सीट पर हसन ने जीत दर्ज की है वहां बीजेपी तीसरे नंबर पर रही है. फैज जयपुर के वॉर्ड नंबर 71 से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे.
खास बात यह भी है कि इस चुनाव में बीजेपी हो या कांग्रेस दोनों ही दलों की तरफ से जेनजी को मौका दिया गया है. बीजेपी ने इस तरह के 6 उम्मीदवारों को मौका दिया है तो वहीं कांग्रेस ने 12 उम्मीदवारों को मौका दिया है. हालांकि जीत अब तक केवल कांग्रेस के फैज की हुई है.
ये भी पढ़ें: ‘नाराज फुफाओं का क्या कहना, बहाना…,’ राहुल गांधी की पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान ने ऐसे ली चुटकी
