Vistaar NEWS

AAP छोड़कर बीजेपी में आते ही संदीप पाठक की बढ़ी मुसीबत, पंजाब में दो FIR दर्ज, लटकी गिरफ्तारी की तलवार

राज्यसभा सांसद संदीप पाठक(File Photo)

राज्यसभा सांसद संदीप पाठक(File Photo)

Rajyasabha MP Sandeep Pathak: आम आदमी पार्टी के पूर्व सदस्य और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक की मुश्‍किलें अब बढ़ती नजर आ रही हैं. संदीप के खिलाफ पंजाब के दो अलग-अलग जिलों में एफआईआर दर्ज कराई गए हैं. ये दोनों ही मामले गैर‑जमानती धाराओं में दर्ज हैं. शनिवार सुबह जब पुलिस संदीप को गिरफ्तार करने उनके घर पहुंची, उस दौरान वे घर के पिछले दरवाजे से भाग गए. पूरे मामले की जांच पंजाब पुलिस की तरफ से की जा रही है. ऐसा माना जा रहा है कि इन दोनों ही मामलों में संदीप को जल्द ही गिरफ्तार भी किया जा सकता है. 

पंजाब में दर्ज किए गए इन मामलों को लेकर बीजेपी नेता तरुण चुघ ने कहा कि पंजाब की मान सरकार बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है, पंजाब डरने वाला नहीं है.

उन्‍होंने ये भी कहा कि कुछ दिनों पहले ही संदीप आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे. यही वजह है कि उनके खिलाफ इस तरह की कार्रवाई की जा रही है.  शुरुआती जानकारी के मुताब‍िक एक मामला कथित करप्शन से जुड़ा बताया जा रहा है, जबकि दूसरा महिला शोषण से संबंधित है.

पूरे मामले पर क्‍या बोले संदीप?

इन मामलों को लेकर संदीप का कहना है कि मुझे इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं है. उनका कहना है कि न तो किसी पुलिस एजेंसी ने उनसे संपर्क किया है. इसके साथ ही ना ही अब तक किसी एजेंसी की तरफ से उनसे संपर्क किया गया है.

संदीप हाल ही में हुए थे बीजेपी में शामिल

संदीप पाठक  उन सात राज्यसभा सदस्यों में शामिल हैं, जिन्होंने आप छोड़कर बीजेपी का दामन थामा है. इसके बाद उन पर इस तरह की कार्रवाई की गई है. संदीप ने  24 अप्रैल को कई अन्य सांसदों के साथ बीजेपी का दामन थामा था. उस दौरान उन्‍होंने आरोप लगाया था कि जिस पार्टी में मैं था वह अपने मूल सिद्धांतों, बुनियादी आदर्शों से भटक गई है.यही वजह है कि इस तरह का फैसला लिया है. 

ये भी पढ़ें: ‘काउंटिंग में कौन शामिल होगा? यह राजनीतिक दल तय नहीं करेंगे…’, पर्यवेक्षक मामले पर SC से TMC को झटका

Exit mobile version