Vistaar NEWS

राफेल की रोमांचक उड़ान, पाक को धुआं-धुआं करने वाली ब्रह्मोस की झलक, कर्तव्य पथ पर दुनिया ने सुनी Op सिंदूर की गर्जना

Republic day Parade

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर दुनिया ने सुनी Op सिंदूर की गर्जना

Republic Day Parade: देशभर में आज 26 जनवरी 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है. दिल्ली के कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गणतंत्र दिवस की अगुआई कीं. कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम सुबह 10:30 से शुरू हुआ, जो लगभग 90 मिनट तक चला. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंतोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन रहीं. कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे.

Kamal Tiwari

मध्य प्रदेश की झांकी ने कर्त्तव्य पथ पर मार्च किया.

Kamal Tiwari

भारतीय तटरक्षक बैंड और मार्चिंग दल के दस्ते ने मार्च किया

Kamal Tiwari

आयुष मंत्रालय की झांकी ने कर्त्तव्य पथ पर मार्च किया

Kamal Tiwari

NDMA और NDRF की झांकी ने कर्त्तव्य पथ पर मार्च किया

Kamal Tiwari

पंजाब की झांकी ने कर्त्तव्य पथ पर मार्च किया

Kamal Tiwari

उत्तर प्रदेश की झांकी ने कर्त्तव्य पथ पर मार्च किया

सुधीर सिंह

बीएसएफ ऊंट दल ने मार्च किया.

सुधीर सिंह

कर्तव्य पथ पर कुमाऊं रेजिमेंट, 39 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर और 11 गोरखा राइफल्स के कंबाइंड मिलिट्री बैंड में 74 म्यूज़िशियन ने मार्च किया.

सुधीर सिंह

कर्तव्य पथ पर मार्च कर रहे सिख लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट की 4 भैरों बटालियन का का नेतृत्व मेजर अंजुम गोरका कर रहे हैं.

सुधीर सिंह

भारतीय नौसेना की झांकी ने हिस्सा लिया.

सुधीर सिंह

कर्तव्य पथ पर राजपूत रेजिमेंट की टुकड़ी ने मार्च किया.

सुधीर सिंह

अशोक चक्र से सम्मानित हुए शुभांशु शुक्ला.

सुधीर सिंह

दिल्ली में कर्तव्य पथ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, जिसके बाद राष्ट्रगान हुआ और 105 mm लाइट फील्ड गन का इस्तेमाल करके 21 तोपों की सलामी दी गई, जो स्वदेशी रूप से विकसित तोपखाना हथियार प्रणाली है.


सुधीर सिंह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में नेशनल वॉर मेमोरियल में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी.


सुधीर सिंह

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा और यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ राष्ट्रपति भवन से बाहर निकलीं.

सुधीर सिंह

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया.

सुधीर सिंह

गणतंत्र दिवस पर वॉर मेमोरियल पहुंचे PM मोदी.

सुधीर सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ध्वज फहराया.

सुधीर सिंह

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ध्वज फहराया.

सुधीर सिंह

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया.

सुधीर सिंह

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बीजेपी मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया.

सुधीर सिंह

PM मोदी ने सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी.

सुधीर सिंह

77वें गणतंत्र दिवस परेड से पहले कर्तव्य पथ पर तैयारियां जारी हैं.

सुधीर सिंह

गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया.

Exit mobile version