Vistaar NEWS

पति से अमीर हैं भाजपा की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ROOP KUMARI CHOUDHARY

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने राष्ट्रीय संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा कर दी है. पार्टी ने छत्तीसगढ़ की राजनीति से ताल्लुक रखने वालीं और महासमुंद लोकसभा सीट से सांसद रूप कुमारी चौधरी को एक बहुत बड़ी और अहम जिम्मेदारी सौंपी है. उन्हें भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है.

लेकिन क्या आप जानते है कि रूप कुमारी चौधरी ROOP KUMARI CHOUDHARY अपने पति ओम प्रकाश चौधरी से अमीर है ? रूप कुमारी चौधरी की गिनती छत्तीसगढ़ की कद्दावर और सक्रिय महिला नेत्रियों में होती है. उनका राजनीतिक और सांगठनिक सफर काफी लंबा और संघर्षपूर्ण रहा है.

ROOP KUMARI CHOUDHARY ने वर्ष 2005 में राजनीति में कदम रखा और सरायपाली से जिला पंचायत सदस्य चुनी गईं. इस दौरान उन्होंने सहकारिता एवं उद्योग समिति की सभापति के रूप में भी जिम्मेदारी संभाली. वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने उन्हें बसना विधानसभा सीट से मैदान में उतारा था, जहां उन्होंने शानदार जीत दर्ज कर पहली बार छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रवेश किया था. पार्टी संगठन में उन्हें विभिन्न दायित्व मिले. वह महासमुंद से बीजेपी की जिला अध्यक्ष रहने के साथ-साथ प्रदेश कार्यकारिणी में भी सक्रिय रहीं.

वर्ष 2024 के आम चुनावों में बीजेपी ने उन्हें महासमुंद संसदीय सीट से अपना प्रत्याशी बनाया था, जहां उन्होंने कड़े मुकाबले में जीत हासिल कर संसद (लोकसभा) तक का सफर तय किया.
अब राष्ट्रीय स्तर पर महिला मोर्चा की कमान मिलने से छत्तीसगढ़ की एक महिला नेत्री को राष्ट्रीय राजनीति में एक नई और बड़ी पहचान मिली है. वे आरएसएस से भी जुड़ी हुई हैं.

लोकसभा तक पहुंचना आसान नहीं था

छत्तीसगढ़ की महासमुंद सीट प्रदेश की सबसे पुरानी सीटों में गिनी जाती है. कांग्रेस का गढ़ कही जाने वाली इस सीट से बीजेपी की रूप कुमारी चौधरी को जीत मिली थी. उनके सामने पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू चुनावी मैदान में थे. उन्होंने कांग्रेस के ताम्रध्वज साहू को 1,45,456 वोट से हरा दिया. बीजेपी की रूप कुमारी चौधरी को 7,03,659 वोट हासिल हुए हैं. वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार को यहां से 5,58,203 वोट मिले थे.

पति से अमीर है ROOP KUMARI CHOUDHARY

रूप कुमारी चौधरी की कुल संपत्ति करीब 5 करोड़ रुपए है और उन पर 21 लाख की देनदारी है. उनकी आय का दूसरा साधन किसानी और पेंशन है. इसके अलावा, उन पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है. 2024 में चुनाव आयोग को दिए अपने शपथ पत्र में उन्होंने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक पति से करीब 42.90 लाख रुपए की अधिक संपत्ति है.

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः अमित मालवीय की छुट्टी, कौन हैं दीपक म्हस्के? जिन्हें नितिन नवीन ने सौंपी IT सेल हेड की जिम्मेदारी

Exit mobile version