Delhi Jal Board Case: AAP नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को बड़ी राहत मिली है. दिल्ली जल बोर्ड केस में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने जमानत दे दी है. कोर्ट ने उन्हें 2 लाख रुपये के जमानती बॉन्ड और उतनी ही राशि के दो जमानती बॉन्ड पर जमानत दी है. फिलहाल, इस मामले की जांच अभी भी जारी है. जांच एंटी-करप्शन ब्रांच (ACB) कर रही है.
आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन को एसीबी ने 18 अगस्त को गिरफ्तार किया था. सत्येंद्र जैन पर दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट प्रोजेक्ट्स की टेंडर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का आरोप था. इस दौरान उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम यानी प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था.
DJB STP Tender scam case | Rouse Avenue court granted bail to Former Delhi Minister Satyender Jain. He was arrested by the Anti-Corruption Branch (ACB) in the DJB STP Tender scam Case. He has been granted bail on a bail bond of Rs. 2 lakh and 2 sureties bond in the like amount. https://t.co/oVtsJhw8Id
— ANI (@ANI) September 3, 2026
सत्येंद्र जैन पर आरोप था कि उन्होंने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स को अपग्रेड करने से जुड़े ठेकों की टेंडर प्रक्रिया में हेरफेर किया था. इस मामले में सत्येंद्र जैन के खिलाफ आपराधिक साजिश और कथित रिश्वत भुगतान की भी जांच की जा रही है. लेकिन इसी बीच दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने जमानत देकर बड़ी राहत दी है.
ये भी पढ़ेंः बीच हवा में पायलट की तबीयत खराब, दोहा से बेंगलुरु जा रही Indigo फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
6 लोगों की हुई थी गिरफ्तारी
बता दें, इस मामले में एसीबी ने सत्येंद्र जैन समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया था. जिसमें दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व CEO और IAS अधिकारी उदित प्रकाश राय, बोर्ड के पूर्व संविदा सलाहकार अंकित श्रीवास्तव और तीन निजी व्यक्ति शामिल थे.
