Vistaar NEWS

‘अब शायद सौरव की बारी…’, सीजेपी के अभ‍िजीत दीपके ने क्‍यों कही ये बात?

Abhijit Dipke and Sourav Das

अभ‍िजीत दिपके और सौरव दास

Abhijit Dipke On Saurav: कॉकरोच जनता पार्टी के कई नेता जनता के न‍िशाने पर आ चुके हैं. आशुतोष रांका हो या फ‍िर अभ‍िजीत दीपके दोनों ही कथ‍ित हमलों का श‍िकार हो चुके हैं. इसी को लेकर सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास को मजाकिया अंदाज में सतर्क रहने की सलाह दी है. उन्‍होंने कहा कि अब सौरभ की बारी हो सकती है. दीपके ने कहा कि वह और पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका पहले ही हमलों का सामना कर चुके हैं.

जून में जयपुर में एक प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके के साथ कथित मारपीट हुई थी. वह प्रदर्शनकारियों को संबोधित करने जा रहे थे, तभी भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें थप्पड़ मारे और नीचे खींचने की कोशिश की.

दीपके ने इस घटना के पीछे कुछ आरएसएस से जुड़े लोगों के होने का आरोप लगाया था. कहा था कि छात्र मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए यह किया गया.

आशुतोष रांका भी बने थे निशाना

प‍िछले हफ्ते सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका और पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं पर भी हमले की घटना सामने आई थी. वे जयपुर के बागरू इलाके में एक सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने जा रहे थे. रांका ने आरोप लगाया था कि हमले में पार्टी के एक कार्यकर्ता का हाथ भी फ्रैक्चर हो गया. इसमें बीजेपी से जुड़े कुछ लोगों की भूमिका थी.

इन दोनों घटनाओं का जिक्र करते हुए अभिजीत दीपके ने कहा कि उनकी टीम दबाव या हमलों से पीछे हटने वाली नहीं है. इसी दौरान उन्होंने सौरव दास के लिए मजाक में कहा कि अब शायद अगला नंबर उनका हो सकता है. सीजेपी 5 स‍ितंबर को द‍िल्‍ली में मार्च निकालने वाली है. इससे पहले दीपके का यह बयान चर्चा में है.

ये भी पढ़ें: ‘गिफ्ट नहीं स्‍कूल ठीक करा दीज‍िए…’, छात्राओं ने राखी बांधकर अधिकारियों के सामने रखीं अपनी मांग

Exit mobile version