Jantar Mantar Delhi Police Action: कॉकरोच जनता पार्टी आज मंगलवार को फिर बिना इजाजत के जंतर-मंतर में प्रदर्शन के लिए पहुंची थी. लेकिन दिल्ली पुलिस ने सौरभ दास और CJP के सह-संयोजक आशुतोष रांका को हिरासत में ले लिया. प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने सोमवार को फैसला लिया है कि अब प्रदर्शन जंतर-मंतर पर नहीं कर सकेंगे. अगर प्रदर्शन करना है तो रामलीला मैदान, बुराडी मैदान और CBD ग्राउंड की अनुमति लें और वहां करें. इसके अलावा कहीं और प्रदर्शन करने की कोशिश की जाएगी, तो हिरासत में लिया जाएगा.
जानकारी के अनुसार, सौरव दास और आशुतोष रांका समेत सीजेपी के कई कार्यकर्ता जंतर मंतर के पास JDU दफ्तर के परिसर की तरफ से अंदर की ओर घुस गए और सीधे गेट से कूदते हुए जंतर मंतर पहुंच गए. इस दौरान भारत माता की जय ने नारे भी लगाए. जैसे ही पुलिस की नजर सौरव दास और आशुतोष रांका पर पड़ी तो तुरंत उन्हें हिरासत में ले लिया.
JANTAR MANTAR HAS BEEN RECLAIMED! WE HAVE ENTERED JANTAR MANTAR AND NOW WE ARE BEING DETAINED! But this is a message to all of us young gen! We can do it! Gyanu, you’re done bro! @Cockroachisback https://t.co/swDB6K8kW5
— Saurav Das (@SauravDassss) October 13, 2026
सौरभ दास ने शेयर किया है वीडियो
सौरभ दास ने अपनी हिरासत का वीडियो खुद सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है. जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि सौरव दास अपने साथियों के साथ ‘इंकलाब जिंदाबाद’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगा रहे हैं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.
ये भी पढे़ंः फीस में 220 रुपये कम, याचिका में 14 कमियां…जानें सुप्रीम कोर्ट में क्यों लिस्ट नहीं हुई राहुल गांधी की पिटीशन
10 अक्टूबर को भी हिरासत में थे सौरभ-आशुतोष
आशुतोष रांका और सौरभ दास इससे पहले भी 10 अक्टूबर को फ्लाइट से ही हिरासत में लिए गए थे. हिरासत में लिए जाने के बाद उन्हें दिल्ली में एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया था. जहां से अगले एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त पर जमानत मिली थी. लेकिन जमानत मिलने के तुरंत बाद ही आशुतोष रांका और सौरभ दास ने प्रदर्शन करने की कोशिश की. वहीं, अभिजीत दीपके दादी के निधन के बाद से घर पर ही मौजूद हैं.
