Pahalgam Terror Attack: मंगलवार को जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के अनंतनाग (Anantnag) जिले के पहलगाम (Pahalgam) में पर्यटक बैसरन घाटी में छुट्टियां मना रहे थे. ऊंचे-ऊंचे पहाड़ी और देवदार के घने जंगलों के बीच स्थित इस जगह को ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ कहा जाता है. इसी जगह आतंकियों ने टूरिस्ट पर हमला कर दिया. पहले पर्यटकों से उनका नाम पूछा, पहचान पत्र दिखाने के लिए कहा फिर ताबड़तोड़ उन पर गोलियां बरसा दीं. लोगों को भागने का मौका भी नहीं मिला. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्हें घेर लिया गया था.
कलमा ना पढ़ने पर दी गोली
चश्मदीदों ने बताया कि आतंकवादी स्थानीय पुलिस की वर्दी पहनकर आए थे. उन्होंने चेहरे पर मास्क लगे हुए थे. वहीं एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि महिला और पुरुषों को लाइन में खड़ा किया गया. महिलाओं और पुरुषों को अलग किया गया. सिर्फ पुरुषों से कलमा पढ़वाया गया. जो कलमा नहीं पढ़ सके, उन्हें गोली मार दी गई.
ये भी पढ़ें: 28 मौतें, मजहब पूछा, कलमा पढ़वाया फिर पर्यटकों को बनाया निशाना, पहलगाम हमले से पहले आतंकियों ने की थी रेकी
आतंकी हमले में 28 लोगों की मौत
आतंकियों के हमले में अब तक 28 लोगों की मौत की खबर है. 15 ज्यादा घायल होने की सूचना है. इसमें दो विदेशी नागरिक भी हैं जिनमें एक संयुक्त अरब अमीरात और एक नेपाल से है.
| मृतक | राज्य |
| लेफ्टिनेंट विनय नरवाल | हरियाणा |
| मंजु नाथ | कर्नाटक |
| शुभम द्विवेदी | उत्तर प्रदेश |
| संजय लेले | महाराष्ट्र |
| अतुल मोने | महाराष्ट्र |
| दिलीप डिसले | महाराष्ट्र |
| संतोष जगदाले | महाराष्ट्र |
| कौस्तुभ गनबोटे | महाराष्ट्र |
| प्रशांत कुमार | |
| मनीष रंजन | |
| सैयद हुसैन शाह | जम्मू कश्मीर |
| सुशील नथयाल | मध्य प्रदेश |
| हेमंत सुहास जोशी | महाराष्ट्र |
| नीरज उधवानी | उत्तराखंड |
| बीतन अधिकारी | पश्चिम बंगाल |
| सुदीप न्यौपाने | नेपाल |
| मनीष रंजन | बिहार |
| एन रामचंद्रन | केरला |
| दिनेश अग्रवाल | चंडीगढ़ |
| समीर गुहार | पश्चिम बंगाल |
| जे सचिंद्र मौली | आंध्र प्रदेश |
| मधुसूदन सोमस्टी | कर्नाटक |
| संतोष जहदा | कर्नाटक |
| भारत भूषण | कर्नाटक |
| सुमित परमार | गुजरात |
| यतेश परमार | गुजरात |
अभी तक 26 लोगों के नाम सामने आए हैं. अन्य दो लोगों की पहचना नहीं हो सकी है.
ड्रोन से की जा रही तलाशी
हमले के बाद जम्मू कश्मीर को हाई अलर्ट पर कर दिया गया है. सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. वाहनों की सख्ती से तलाशी की जा रही है. आर्मी ने सर्च अभियान शुरू किया है. आतंकियों के स्कैच जारी किए गए और फोटो भी जारी किया गया. घने जंगलों में आतंकियों की तलाश की जा रही है. इसके लिए ड्रोन की मदद ली जा रही है.
