Seema Haider gives birth: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने एक और बच्चे को जन्म दिया है. मंगलवार को नोएडा के एक प्राइवेट अस्पताल में सीमा हैदर ने एक बेटे को जन्म दिया है. सीमा हैदर छठी बार मां बनी हैं. 11 महीने पहले सीमा ने एक बेटी को जन्म दिया था. वहीं पाकिस्तान से वो 4 बच्चे साथ लेकर भारत आई थीं.
मां और बच्चा पूरी तरह स्वस्थ्य
नोएडा के एक प्राइवेट अस्पताल में मंगलवार को सीमा हैदर ने एक बेटे को जन्म दिया. बताया जा रहा है कि नॉर्मल डिलीवरी के बाद मां और बच्चे दोनों पूरी तरह स्वस्थ्य हैं. दोनों को शाम को ही डिस्चार्ज भी कर दिया गया है. इसके बाद सीमा अपने पति के नोएडा के रबूपुरा स्थित आवास पहुंची. घर में किलकारियां गूंजने से परिवार वाले काफी खुश हैं. घर-परिवार के अलावा आसापास के लोगों ने भी बधाई दी है.
2023 से सचिन मीणा के साथ रह रहीं सीमा हैदर
सीमा हैदर साल 2023 से सचिन मीणा के साथ रह रही हैं. सीमा पाकिस्तान की रहने वाली हैं. सीमा की शादी साल 2014 में पाकिस्तान में गुलाम हैदर से हुई थी. जिसके बाद दोनों के 4 बच्चे हुए. लेकिन साल 2019 में गुलाम हैदर अपनी पत्नी सीमा और बच्चों को छोड़कर दुबई भाग गया. इसके बाद पबजी खेलने के दौरान सीमा और सचिन मीणा की दोस्ती हुई. फिर साल 2023 में नेपाल में दोनों की मुलाकात हुई. बताया गया था कि दोनों ने नेपाल में ही शादी कर ली थी.
हालांकि भारत आने पर जुलाई 2023 में पुलिस ने हरियाणा के बल्लभगढ़ से सचिन और सीमा को हिरासत में लिया था. लेकिन कोर्ट से जमानत लेने के बाद दोनों साथ रहने लगे.
11 महीने पहले दिया था बच्ची को जन्म
सीमा हैदर और सचिन मीणा का ये दूसरा बच्चा है. 11 महीने पहले सीमा ने बच्ची को जन्म दिया था. वहीं 2 महीने पहले भी सीमा ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करके मां बनने की बात बताई थी. सचिन और सीमा दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. उनके यूट्यूब चैनल में मिलियंस में व्यूज हैं.
ये भी पढे़ं: ‘अजित पवार की डेथ की CBI जांच हो’, पत्नी सुनेत्रा ने मौत की परिस्थितियों पर सवाल उठाते हुए की मांग
