Vistaar NEWS

एक बार फिर से थमी उड़ानें, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों का चेक-इन सिस्टम फेल, यात्रियों को हुई असुविधा

Navitaire Server Down

Navitaire Server Down

दिल्ली और मुंबई सहित कई शहरों का एयरपोर्ट सिस्टम सर्वर डाउन होने की वजह से यात्रियों का असुविधा का सामना करना पड़ता है. दरअसल सुबह-सुबह अचानक चेक-इन सिस्टम फेल हो गया. इसकी वजह थी Navitaire सर्वर में आई तकनीकी गड़बड़ी. ये समस्या सुबह सुबह 6:45 बजे से 7:28 बजे तक करीब 43 मिनट तक रही, इस समय के बीच लोगों की लंबी कतारें नजर आई. इस सिस्टम में खराबी की वजह से दौरान इंडिगो, अकासा एयर, स्पाइसजेट और एयर इंडिया एक्सप्रेस की चेक-इन और बोर्डिंग प्रक्रिया बुरी तरह प्रभावित हुई.

टर्मिनल 3 का चेक-इन सिस्टम हुआ फेल

इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर चेक-इन सिस्टम काम नहीं कर रहा था इसलिए कर्मचारियों को मैन्युल चैकिंग करनी पड़ी. इस वजह से कई यात्रियों की फ्लाइट्स छूट गई तो कई फ्लाइटों ने देरी से उड़ान भरी. इस दौरान काउंटर पर भारी अफरा-तफरी का माहौल नजर आया.

केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि इन शहरो में भी हुई परेशानी

बता दें कि Navitaire एक अहम सॉफ्टवेयर सिस्टम है, जिसका इस्तेमाल कई एयरलाइंस चेक-इन, बोर्डिंग और टिकट मैनेजमेंट के लिए करती हैं. सर्वर डाउन होने से एयरलाइन ऑपरेशन रुक सा गया. दिल्ली ही नहीं, मुंबई, बेंगलुरु और देश के कई बड़े एयरपोर्ट पर इसका असर देखने को मिला. इससे ये तो साफ हो जाता है कि ये कोई लोकल समस्या नहीं थी बल्कि पैन-इंडिया डिसरप्शन था. हाल के महीनों में AMSS, माइक्रोसॉफ्ट एज़्योर और दूसरे थर्ड-पार्टी सिस्टम में भी गड़बड़ी की खबरें आई हैं.

ये भी पढ़ेंः INDIA गठबंधन का नेतृत्व कौन करेगा? उद्धव की पार्टी और कार्ति चिदंबरम ने क्या कहा, जानिए

Exit mobile version