shehzad poonawalla: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने अब पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है. इससे पहले उन्होंने प्रवक्ता पद से इस्तीफा दिया था. हालांकि उस समय उनका इस्तीफा सामने नहीं आया था. इस बाद उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया पर इस्तीफे की कॉपी शेयर की है.
अपने इस्तीफे में उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से उनके त्यागपत्र को तुरंत स्वीकार करने से इनकार किया गया और उनसे अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया गया. हालांकि, लंबे विचार-विमर्श और गंभीर मनन के बाद उन्होंने अपना अंतिम निर्णय लिया. पूनावाला ने BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद और सक्रिय प्राथमिक सदस्यता से मुक्त होने की इच्छा जताई है. उनके इस फैसले के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं.
इस्तीफे में पूनावाला ने क्या लिखा?
अपने इस्तीफे में शहजाद ने लिखा कि मैंने बहुत ही विनम्रता स्नेह और आभार के साथ बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन को अपना इस्तीफा सौंपा है. मुझे पिछले 5 सालों में जो मार्गदर्शन, प्यार, सम्मान और मंच दिया. मैं हमेशा उसके लिए आभारी रहूंगा. मेरे जैसे पसमांदा मुस्लिम और बिना किसी राजनीतिक परिवार की पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति को किसी अन्य पार्टी में इस तरह की जिम्मेदारी नहीं दी जाती. यह सब बीजेपी में ही संभव है.
Resignation Letter.
— Shehzad Jai Hind (@Shehzad_Ind) August 17, 2026
With utmost humility, sense of affection & gratitude i have once again submitted my resignation letter to @BJP4India & Hon’ble Shri @NitinNabin ji & have requested that the same be accepted.
Eternally grateful for guidance, love, respect and platform that… pic.twitter.com/yUvyJiWNdX
उन्होंने आगे लिखा कि मैं उस पार्टी और राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद व ज़िम्मेदारी से विदा ले रहा हूं जिसे मैं बहुत प्यार करता था. जैसा कि मैंने पहले कहा था, अत्यावश्यक आर्थिक और व्यक्तिगत परिस्थितियों के कारण, मैं निजी क्षेत्र में प्रवेश करूंगा, लेकिन जहां भी संभव होगा और चाहे जिस भी स्वरूप में संभव हो, मैं प्रधानमंत्री मोदी जी और भाजपा के दृष्टिकोण और कार्यों का समर्थन करता रहूंगा. मैं पार्टी की व्यवस्था छोड़ रहा हूं, परंतु विचार और व्यक्ति नहीं.”
ये भी पढ़ें:‘देश की व्यवस्था कोई एक पार्टी नहीं बदल सकती…’, बाबा रामदेव ने सरकार को क्या दी सलाह?
