Former BJP Leader Reveals: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे शहजाद पूनावाला ने अब राजनीति छोड़कर निजी क्षेत्र में काम करने का फैसला लिया है. अब उनका एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने नाम को लेकर खुलासा किया था. इस दौरान उन्होंने कई सारी बातें अपने बारे में बताई थी. शहजाद पूनावाला के सही नाम के बारे में बहुत ही कम लोगों को पता है. पढ़ें शहजाद पूनावाला का असली नाम क्या है?
बता दें, करीब 3 साल पहले शहजाद ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनका नाम पूनावाला नहीं है. उन्होंने कहा कि मेरा सही नाम जमादार है. मेरे पिता और भाई सब यही सरनेम लगाते थे, लेकिन हमने अपने से अपने नाम के पीछे पूनावाला लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने बताया था वे शिया खानीस परिवार से आते हैं और उनके परिवार का व्यापार है.
क्यों लगाया पूनावाला सरनेम?
शहजाद पूनावाला ने बताया कि उन्हें लगा कि व्यापार के क्षेत्र में सरनेम होना चाहिए. इसलिए उन्होंने खुद ही अपना नाम पूनावाला कर लिया. बाकि इसके अलावा कोई दूसरी वजह नहीं थी. उन्होंने यह भी बताया कि पुणे में कई पारसी और मुस्लिम कारोबार और जगहों के नाम पर रख लेते हैं. फिलहाल, शहजाद पूनावाला अभी किसी भी राजनीतिक दल में शामिल नहीं हैं. लेकिन उनकी अभी भी विचारधारा भाजपा से प्रेरित है.
ये भी पढे़ंः प्रसाद हो तो ऐसा! पंजाब में 100 सालों पुरानी परंपरा, मन्नत पूरी होने पर शराब का लगता है लंगर
क्यों छोड़ी थी पार्टी?
शहजाद पूनावाला ने निजी क्षेत्र में काम करने की बात कहते हुए पार्टी छोड़ी थी. उन्होंने साफ कहा था कि आर्थिक कारणों की वजह से पार्टी छोड़ रहे हैं. हालांकि, इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि भले ही पार्टी छोड़ दें, लेकिन विचारधारा नहीं छूटेगी. फिलहाल, अभी शहजाद पूनावाला राजनीति से दूरी बनाए हुए हैं.
