Rahul Gandhi IQ Remark: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रवक्ता और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान सुर्खियों में आई रिया अहीर के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है. शहजाद पूनावाला ने इस दौरान रिया अहीर के IQ लेवल को राहुल गांधी से मेल खाना बताया. इस दौरान पूनावाला ने रिया की मैथ्स पर भी सवाल उठाए. जानें दोनों के बीच क्या बातचीत हुई.
क्या है मामला?
रिया अहीर को लेकर शहजाद पूनावाला ने बताया था कि रिया बिग बॉस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देश-विरोधी और सनातन-विरोधी विचार फैलाने के लिए करना चाहती थीं. लेकिन लोगों ने स्क्रिप्ट बदल दी, चाहे लोकतंत्र हो या वोटिंग प्लेटफॉर्म, रिमोट कंट्रोल लोगों के हाथ में होता है. इसका जवाब देते हुए रिया ने सोशल मीडिया पर शहजाद पूनावाला को अंकल कहते हुए टैग किया और पूछा पूछा कि आपने मुझे क्यों छेड़ा? अब जब आपने मेरा एल्गोरिदम खराब कर ही दिया है, तो इंस्टाग्राम पर मेरी कोलैब रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर लीजिए. फिर क्या इसके बाद दोनों के बीच भारी वाद-विवाद होने लगा.
Dearest Rhiya,
— Shehzad Jai Hind (@Shehzad_Ind) September 9, 2026
I’m sure you don’t know about me. That’s ok. After all your IQ & knowledge matches Rahul’s and we saw that right when you were asked about Vande Mataram…
I’m sorry you were kicked out even before you entered Bigg Boss house
Perhaps you should have known better… https://t.co/8mTGzZPtKl
पूनावाला ने क्या कहा?
शहजाद पूनावाला ने रिया अहीर के इस सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘प्यारी रिया, मुझे यकीन है कि तुम मेरे बारे में नहीं जानतीं. कोई बात नहीं. आखिर तुम्हारा IQ और जानकारी राहुल से मेल खाती है और यह हमने तब देखा जब तुमसे ‘वंदे मातरम’ के बारे में पूछा गया था. मुझे अफसोस है कि बिग बॉस हाउस में घुसने से पहले ही तुम्हें बाहर निकाल दिया गया.
ये भी पढ़ेंः मायावती ने आकाश आनंद को बसपा से निकाला, यूपी चुनाव से पहले ससुर ने भी राजनीति से संन्यास का किया ऐलान
अंकल कहने पर भड़के पूनावाला
रिया अहीर के अंकल कहने पर शहजाद पूनावाला ने कहा, तुम 28 साल की हो. तुम कोई “छोटी बच्ची” नहीं हो और मैं 38 साल का हूं, इसलिए टेक्निकली मैं तुम्हारी उम्र से दोगुना नहीं हूं. इससे साफ है कि स्कूल में मैथ्स कभी तुम्हारी मजबूत चीज नहीं रही. खैर, तुम मुझे किसी और 56 साल के व्यक्ति राहुल गांधी से कन्फ्यूज कर रही हो.
