Vistaar NEWS

ड्रग्स, डोपिंग और भारत एंट्री पर बवाल! शोएब अख्तर-मोहम्मद आसिफ को लेकर पूर्व अधिकारी का बड़ा दावा

मोहम्मद आसिफ और शोएब अख्तर

मोहम्मद आसिफ और शोएब अख्तर

Shoaib Akhtar Drug Trafficking: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर और मोहम्मद आसिफ हमेशा ही किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं. अब एक बार फिर दोनों खिलाड़ी सुर्खियों में हैं. इस बार वजह क्रिकेट नहीं, बल्कि ड्रग्स से जुड़ा एक मामला है. गृह मंत्रालय के पूर्व अधिकारी आर.वी.एस. मणि ने एक इंटरव्यू में आरोप लगाया कि भारत दौरे के दौरान दोनों खिलाड़ियों का नाम कथित ड्रग्स तस्करी से जुड़ी गतिविधियों में सामने आया था.

उन्होंने दावा किया कि सुरक्षा एजेंसियों को उस समय इस संबंध में इनपुट मिले थे. इसी कारण इन खिलाड़ियों पर विशेष नजर रखी जाती थी. हालांकि इन आरोपों पर किसी अदालत का अंतिम फैसला या आधिकारिक दोषसिद्धि सामने नहीं आई है.

पहले भी इस विवाद में आ चुका नाम

ड्रग्स का विवाद शोएब अख्तर और मोहम्मद आसिफ के लिए नया नहीं है. साल 2006 में दोनों खिलाड़ियों के डोप टेस्ट में प्रतिबंधित स्टेरॉयड नैंड्रोलोन मिलने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें टीम से बाहर कर दिया था. यह मामला उस समय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बड़ा झटका माना गया था.

विवादों से रहा मोहम्मद आसिफ का पुराना नाता

मोहम्मद आसिफ का करियर इसके बाद भी विवादों से घिरा रहा है. वह आईपीएल में डोपिंग मामले और बाद में स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण में भी फंसे, जिससे उनका क्रिकेट करियर लगभग खत्म हो गया. वहीं शोएब अख्तर भी अपने करियर के दौरान अनुशासनहीनता, चोट और डोपिंग जैसे विवादों के कारण कई बार चर्चा में रहे है.

पूर्व अधिकारी के हालिया दावों ने इन पुराने विवादों को फिर से चर्चा में ला दिया है. हालांकि इन नए आरोपों पर संबंधित खिलाड़ियों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.अब देखना होगा कि इन आरोपों के बाद दोनों अध‍िकार‍ियों की तरफ से क्या रिएक्शन सामने आता है. ऐसा बहुत हद तक संभव है कि दोनों अधिकारी खुद पर लगे इस तरह के आरोपों पर सफाई दें.

ये भी पढ़ें: IND vs ENG ODI Live: इंग्लैंड ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

Exit mobile version