Sikkim Tunnel Accident: सिक्किम के नामची जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है. यहां समरडुंग, झोलुंगे स्थित NHPC के तीस्ता स्टेज VI हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट की एक निर्माणाधीन सुरंग (टनल) में बड़ा हादसा हो गया. सुरंग के अंदर अचानक जोरदार धमाका हुआ. जिसके बाद वहां वहां मिट्टी और चट्टानें खिसक गईं. इस हादसे में मलबे के कारण सुरंग का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया, इस वजह से टनल के अंदर के अंदर काम कर रहे करीब 27 मजदूर फंस गए.
7 मजदूरों की मौत, कई फंसे
जिला प्रशासन के अनुसार, इस हादसे में अब तक 7 मजदूरों की मौत हो चुकी है. वहीं, सुरंग के अंदर फंसे बाकी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए स्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है, हालांकि अभी अधिकारियों के मुताबिक, फंसे हुए मजदूरों की संख्या अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है.
#WATCH | गंगटोक: सिक्किम के नामची ज़िले में एक सुरंग ढहने के कारण कम से कम 12 मज़दूरों के फंसने की सूचना है। बचाव अभियान चलाया जा रहा है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 20, 2026
(सोर्स: सिक्किम सरकार) pic.twitter.com/263dEfIKhv
रेस्क्यू टीम के लिए सबसे बड़ी चुनौती
रेस्क्यू टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती टनल के अंदर मौजूद मीथेन गैस है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि गैस की वजह से कई बचावकर्मियों को चक्कर आए, जबकि कुछ लोग बेहोश भी हो गए. माना जा रहा है कि भूस्खलन के बाद जमीन और चट्टानों की परतें खिसकने से यह गैस बाहर निकली.
पश्चिम बंगाल से बुलाया गया विशेष बचाव दल
रेस्क्यू ऑपरेशन में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF), जिला पुलिस और फायर एंड इमरजेंसी सर्विस की टीमें लगी हुई हैं. इसके अलावा पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल से विशेष बचाव दल भी बुलाया गया है, जो गैस से बचाव के लिए विशेष उपकरणों के साथ अभियान में शामिल हुआ है.
