Vistaar NEWS

Silver Rate Today 18 May: ऑल टाइम हाई से अब ₹1.92 लाख सस्ती चांदी, जानें आज का भाव

Silver Drops From All Time High

चांदी

Silver Rate Today 18 May: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर चांदी की कीमतों पर भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. जब मॉर्केट ओपेन हुआ, तो चांदी में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन कुछ ही देर बार चांदी में मामूली सी बढ़त दर्ज की गई. चांदी की कीमत में बढ़त के बावजूद भी ऑल टाइम हाई से काफी नीचे है. चांदी अभी अपने ऑल टाइम हाई से करीब 1.92 लाख रुपए से ज्यादा सस्ती हो गई है.

हाल ही में चांदी और सोने में इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने का ऐलान कर दिया गया, जिसकी वजह से सोना-चांदी की कीमतों पर भारी उछाल देखने को मिली, लेकिन अब रफ्तार थम गई है. इंपोर्ट ड्यूटी लगने के बाद चांदी 3 लाख रुपए प्रति किलोग्राम को पार कर गई थी. लेकिन अब रफ्तार में कमी आई. फिलहाल, चांदी करीब 2,72,000 रुपए प्रति किलो से ऊपर ट्रेड कर रही है.

गिरावट के साथ खुला बाजार, अब तेजी

आज चांदी की एमसीएक्स पर ओपनिंग गिरावट के साथ हुई, लेकिन कुछ ही देर में बाजार ने रिकवरी कर ली. शुक्रवार को चांदी एमसीएक्स पर 2,71,866 पर बंद हुई. लेकिन आज सोमवार को बाजार खुलते ही चांदी भर-भराकर गिर गई और कीमत करीब 2,64,949 पर पहुंच गई. इस गिरावट के बावजूद बाजार ने अच्छी रिकवरी की. यानी चांदी अब 2,72,000 रुपए कीमत को पार कर गई है.

ये भी पढ़ेंः तेल के बाद अब डेटा पर जंग? ईरान-अमेरिका तनाव अब इंटरनेट तक पहुंचा, टेक कंपनियों को क्यों सता रहा ज्यादा डर

जनवरी में 4 लाख के आंकड़े को पार कर गई थी चांदी

चांदी में भले ही मामूली से बढ़त दर्ज की गई है, लेकिन अभी भी चांदी अपने ऑल टाइम हाई से काफी नीचे है. चांदी अपने ऑल टाइम हाई से करीब 1.92 लाख रुपए प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई है. जनवरी लास्ट में चांदी 4 लाख रुपए के आंकड़े को पार करते हुए करीब 4 लाख 40 हजार तक पहुंच गई थी. हालांकि, इस दौरान अचानक तेजी से क्रैश भी आया था. जिसके बाद चांदी करीब 2.5 लाख पर आ गई थी.

Exit mobile version