Delhi HC Orders Wangchuk Transfer: दिल्ली के जंतर-मंतर में भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने उठाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया था. लेकिन अब दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें मेंदाता अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है. हाई कोर्ट ने कहा कि डॉक्टरों का एक पैनल बनाया जाए, जो उनका इलाज करेगा. हाई कोर्ट में इस मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तेजस कारिया की पीठ ने की.
सोनम वांगचुक की पत्नी डॉ. गीतांजलि आंग्मो ने एक याचिका दायर की है. इसमें सिंगल जज के उस आदेश को चुनौती दी गई है जिसमें उन्हें सफदरजंग अस्पताल से उनकी पसंद के प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट करने से मना कर दिया गया था.
Plea filed by Sonam Wangchuk’s wife, Dr Gitanjali Angmo, challenging Single Judge’s order refusing to shift him from Safdarjung Hospital to a private hospital of his choice | Delhi High Court – the Centre has no objection to shifting Sonam Wangchuk to Medanta Hospital, SG Tushar…
— ANI (@ANI) July 21, 2026
दिल्ली हाई कोर्ट में SG तुषार मेहता ने कहा कि केंद्र को सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल शिफ्ट करने पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन उन्होंने आग्रह किया कि वे लगातार मेडिकल निगरानी में रहें और मेदांता के डॉक्टरों की सलाह के बिना उन्हें डिस्चार्ज न किया जाए. बेंच ने सफदरजंग अस्पताल से उनके सभी मेडिकल रिकॉर्ड के साथ उन्हें ट्रांसफर करने का प्रस्ताव दिया और कहा कि लंच के बाद इस पर आदेश जारी किया जाएगा.
ये भी पढे़ंः ‘पेपर लीक घोर पाप, युवाओं के भविष्य के साथ…’, NEET पर बोले PM मोदी
अस्पताल में भी जारी है सोनम वांगचुक का प्रदर्शन
बता दें, सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल का आज 24वां दिन है. शनिवार को पुलिस ने उन्हें जंतर-मंतर से जबरदस्ती उठाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया था. लेकिन वहां भी सोनम वांगचुक ने अपना प्रदर्शन जारी रखा.
