Vistaar NEWS

सोनपुर मेले में 2 करोड़ का भैंसा बना आकर्षण का केंद्र, देखने के लिए उमड़ी भीड़, क्या है खासियत?

Sonepur Mela Buffalo Buzz

सोनपुर मेले में 2 करोड़ का भैंसा बना आकर्षण का केंद्र

Rs 2 Crore Buffalo: सोनपुर मेला को एशिया का सबसे बड़ा पशु मेला माना जाता है. यहां पर एक से बढ़कर एक अलग-अलग नस्ल और खूबी वाले जानवर देखने को मिलते हैं. इस बार भी कई ऐसे ही जानवर मेले में आए हैं. जिसे देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी है. वैसे तो सोनपुर मेला में एक से बढ़कर एक जानवर हैं, लेकिन एक भैंसा की खूब चर्चा हो रही है. वजह है उसकी कीमत. भैंसे की कीमत 2 करोड़ रुपए बताई जा रही है. यहां जानें क्या है ऐसी खासियत की भैंसा 2 करोड़ रुपए में बिकने को तैयार है?

सोनपुर मेला शुरू होते ही कई पशुओं के वीडियो वायरल होने लगे हैं. जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा 2 करोड़ रुपए वाले भैंसे की हो रही है. सोनपुर मेला में आए इस भैंसे को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी है. दूर-दूर से लोग भैंसे को देखने के लिए आ रहे हैं. सब भैंसे के रेट को लेकर हैरान हैं कि आखिर क्या वजह है कि भैंसे की कीमत इतनी ज्यादा रखी गई है? सोशल मीडिया पर 2 करोड़ रुपए वाले भैंसे का वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

क्या है खासियत?

जिस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस भैंसे का वीडियो शेयर किया गया है. उसने भैंसे के मालिक से जब बातचीत करते हुए खासियत पूछी तो उसने बताया कि यह मुर्रा नस्ल का है, जिसकी वजह से इसकी डिमांड ज्यादा है. मुर्रा नस्ल महंगी ही होती है, क्योंकि इस नस्ल की भैंसे सबसे ज्यादा दूध देती हैं और बाजारों में इसकी डिमांड भी सबसे ज्यादा रहती है.

एशिया का सबसे बड़ा मेला

इस दौरान भैंसा मालिक ने यह भी कहा कि अगर हमारा मूड हुआ तो इसको 2 करोड़ रुपए में भी नहीं बेचेंगे. फिलहाल, सोनपुर के मेले में यह भैंसा चर्चा का विषय बना हुआ है. बता दें, सोनपुर का मेला एशिया का सबसे बड़ा पारंपरिक पशु मेला है. जो हाथी, घोड़े, गाय-बैल और अन्य पालतू जानवरों के व्यापार के लिए फेमस है.

Exit mobile version