Vistaar NEWS

नागरिकता से पहले वोटर लिस्ट में सोनिया गांधी का नाम? दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में दाखिल की दो रिपोर्ट

Sonia Gandhi

सोनिया गांधी (File Photo)

Sonia Gandhi Voter List Name: राज्यसभा सांसद और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की नागरिकता और वोटर लिस्ट में नाम की टाइमिंग को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. दिल्ली पुलिस ने शनिवार (28 नवंबर) को अदालत में दो रिपोर्ट पेश की हैं. इस मामले से जुड़ी एक शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सोनिया गांधी का नाम साल 1980 के इलेक्टोरल रोल में है. इसके विपरीत गांधी साल 1983 में भारतीय नागरिक बनीं और नागरिकता हासिल की. ACJM विनोद जोशी ने पुलिस से एक्शन रिपोर्ट मांगी थी.

अगली सुनवाई 14 दिसंबर को होगी

दिल्ली पुलिस ने जो रिपोर्ट पेश की है, उसके मुताबिक जो आरोप लगाए गए हैं. वह इंद्रप्रस्थ एस्टेट पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं. यही कारण है कि आवश्यक कार्रवाई के लिए शिकायत को नई दिल्ली स्थानांतित कर दिया गया है. रिपोर्ट पेश करते हुए पुलिस ने कोर्ट को बताया कार्रवाई के लिए शिकायत को तुगलक रोड पुलिस थाने भेज दिया गया है. अदालत ने इस संबंध में विस्तृत ब्यौरा मांगा था. इसके बाद पुलिस ने एक रिपोर्ट पेश की थी. मामले की अगली सुनवाई 14 दिसंबर को होगी.

वहीं, दूसरी रिपोर्ट में बताया गया है कि नई दिल्ली के जिला मजिस्ट्रेट को नोटिस भेजकर साल 1980 और 1983 की वोटर लिस्ट में सोनिया गांधी के नाम का ब्यौरा मांगा गया था. जिला प्रशासन की ओर से मिले जवाब में पुष्टि हुई है कि 1980 और 1983 की वोटर लिस्ट में सोनिया गांधी का नाम था.

30 अप्रैल 1983 को मिली नागरिकता

इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में बताया कि वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने संबंधी फॉर्म-6 और दूसरे दस्तावेज नहीं मिल पाए हैं. इन दस्तावेजों को खोजने की कोशिश की जा रही है. रिपोर्ट में कहा गया है कि आगे की जांच के लिए होम मिनिस्ट्री के फॉरेनर्स डिवीजन को नोटिस भेजा गया है. इसमें पूछा गया है कि सोनिया गांधी को नागरिकता कब और किस तारीख को मिली?

रिपोर्ट में बताया गया है कि एंटोनियो माइनो उर्फ सोनिया गांधी को 30 अप्रैल 1983 को भारत की नागरिकता मिली थी. जांच के बाद इससे जुड़े कई तथ्य सामने आ सकते हैं.

Exit mobile version