Vistaar NEWS

संकट में स्पाइसजेट, दुबई में रोकी गई चेक-इन सर्विस, पैसा न चुकाने कारण कई फ्लाइट कैंसिल

SpiceJet

स्पाइसजेट

SpiceJet Dubai Airport: स्पाइसजेट जिसे बजट फ्रेंडली फ्लाइट सर्विस के तौर पर जाना जाता है. उसकी मुश्‍किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. पिछले एक महीने से लगातार स्पाइसजेट कई परेशानियों और आर्थिक तंगी का सामना कर रही है. इन सब के बीच अब बड़ा झटका दुबई से लगा है. यहां दुबई एयरपोर्ट ने एयरलाइन की चेक-इन सर्विस पर रोक लगा दी है. यह रोक बकाया भुगतान न करने के कारण लगाई गई है.

स्पाइसजेट की  चेक-इन सर्विस पर रोक लगाने के बाद इस बात की जानकारी दुबई एयरपोर्ट की तरफ से दी गई है. दुबई एयरपोर्ट  की तरफ से बताया गया  कि स्पाइसजेट पर करीब 14 मिलियन दिरहम यानी लगभग 35.8 करोड़ रुपये बकाया हैं. जो अब तक पे नहीं किया गया है. यही वजह है कि 12 नवंबर को चेन-इन सर्व‍िस पर रोक लगाई गई है.

कब तक जारी रह सकती है रोक

एयरपोर्ट की तरफ से बताया गया कि यह रोक तब तक जारी रह सकती है. जब तक कि स्‍पाइसजे यह पूरा पेमेंट नहीं कर देता है. इस कार्रवाई के बाद दुबई से उड़ान भरने वाली स्पाइसजेट की कई फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ीं. चेक-इन सेवाएं बंद होने के बाद स्पाइसजेट के दुबई स्टेशन मैनेजर ने एयरलाइन के फ्लाइट ऑपरेशन विभाग को दुबई से रवाना होने वाली सभी उड़ानें रद्द करने का आदेश द‍िया है.

स्टाफ को नहीं मिल पा रही सैलरी

दुबई में हुई यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब स्पाइसजेट पहले से ही आर्थिक और ऑपरेशनल चुनौतियों का सामना कर रही है. हर रोज बड़ी संख्या में फ्लाइट कैंसिल हो रही हैं. कई उड़ाने 6 घंटे लेट हैं तो कई 8 घंटे लेट हो रही हैं. सूत्रों के मुताबिक स्पाइसजेट का ऑपरेशनल बेड़ा घटकर करीब 12 विमानों का रह गया है. दावा ये भी किया जा रहा है कि स्टाफ को समय पर सैलरी भी नहीं मिल पा रही है.

कस्टमर केयर से भी नहीं मिल रही मदद

उड़ानों के लगातार रद्द होने के बीच 11 नवंबर को रात 12 बजे एयरलाइन ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर एक अलर्ट जारी किया है. इस अलर्ट में बताया कि कस्टमर केयर हेल्पलाइन नंबर्स काम नहीं कर रहे हैं. स्पाइसजेट ने कहा कि उनकी तकनीकी टीम इस कनेक्टिविटी समस्या को जल्द से जल्द सुलझाने में जुटी है. कुल मिलाकर इस समस्या के कारण यात्री खासे परेशान नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: आई एम अंडर हाउस अरेस्ट… सोनम वांगचुक का दावा- मेरे घर को हथियारबंद गार्डों ने घेर रखा

Exit mobile version