Vistaar NEWS

दिल्ली से लेह जा रहे SpiceJet विमान का हवा में फेल हुआ इंजन, Delhi में इमरजेंसी लैंडिंग, 150 यात्री थे सवार

Spicejet Flight Emergency Landing

Spicejet के फ्लाइट की दिल्ली में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Spicejet Flight Emergency Landing: दिल्ली से लेह जा रहे स्पाइसजेट के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. जानकारी के अनुसार, विमान के उड़ान के कुछ ही टाइम के अंदर इंजन फेल हो गया. गनीमत रही कि किसी प्रकार का कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. फिलहाल, विमान कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच करने में जुटे हैं.

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, “स्पाइसजेट की दिल्ली-लेह उड़ान संख्या 121 में दिल्ली से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद खराबी आ गई और लेह जाने के बजाय दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी. इस दौरान विमान में लगभग 150 यात्री सवार थे. सूत्रों के अनुसार, आपातकालीन लैंडिंग का कारण इंजन नंबर 2 का खराब होना था.”

SpiceJet ने क्या कहा?

SpiceJet ने कहा, तकनीकी समस्या की वजह से SpiceJet की एक फ्लाइट दिल्ली-लेह की उड़ान भरने के बाद वापस दिल्ली लौट आई. दिल्ली में ही विमान की सुरक्षित लैंडिंग करानी पड़ी. सभी यात्री सुरक्षित हैं. यात्रियों को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो, इसके लिए दूसरी उड़ानों की व्यवस्था की गई है.

कितने लोग थे सवार?

जानकारी के अनुसार, विमान जब दिल्ली से लेह के लिए उड़ान भरा, तो उसमें कुल 150 यात्री सवार थे. लेकिन जैसे ही इंजन में समस्या आने की सूचना मिली. पायलट ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल को जानकारी दी. इसके बाद सुबह करीब 6 बजकर 45 मिनट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

ये भी पढ़ेंः किस कंपनी की थी एयर एंबुलेंस जिसने छीनी 7 जिंदगियां? 1500 से ज्‍यादा सफल उड़ानें फिर कैसे हुआ हादसा

बता दें, जिस विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. वह स्पाइसजेट की फ्लाइट संख्या SG121 थी. सुरक्षित लैंडिंग कराने के बाद विमान को रनवे से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पार्क कर दिया गया है. अब स्पाइसजेट की तकनीकी और इंजीनियरिंग टीम विमान के इंजन की जांच कर रही है. देश में हो रहीं लगातार इमरजेंसी लैंडिंग की घटनाएं यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रही हैं.

Exit mobile version