PM Kisan Samman Nidhi Yojana: रविवार यानी एक फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूनियन बजट पेश किया. इस बजट से किसानों को भी बड़ी उम्मीद थी. किसानों को उम्मीद थी कि किसानों को मिलने वाली सम्मान राशि बढ़ाई जा सकती है. लेकिन बजट में ऐसी कोई भी घोषणा नहीं की गई. जिससे किसानों को निराशा हाथ लगी है. हालांकि जल्द ही पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त खाते में आने वाली है.
किसानों को सालाना 6 हजार रुपये ही मिलेंगे
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को साल में हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं. मतलब साल में कुल 6 हजार रुपये मिलते हैं. किसानों को उम्मीद थी कि बजट में इस बार किसान योजना की राशि बढ़ाई जा सकती है. लेकिन ऐसा हुआ नहीं. अब किसानों को हर साल सिर्फ 6 हजार रुपये ही मिलेंगे.
ऐसे चेक करें 22वीं किस्त का स्टेटस
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को अब तक 21 किस्तें जारी की जा चुकी हैं. अब किसानों को 22वीं किस्त का इंतजार है. 22वीं किस्त में भी किसानों को 2-2 हजार रुपये दिए जाएंगे. आप भी आसान स्टेप्स फॉलो करके 22वीं किस्त का स्टेटस जान सकते हैं.
- सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा.
- अब वेबसाइट पर जाकर “Beneficiary Status” पर क्लिक करें.
- इसके बाद अपना आधार नंबर या बैंक अकाउंट नंबर दर्ज करें.
- फिर “Get Data” पर क्लिक करना होगा.
- इसके बाद लाभार्थी की स्थिति और भुगतान की जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी.
ऑफिशियल पोर्टल से हटा eKYC का विकल्प
जिन किसानों ने अभी तक एम किसान सम्मान निधि योजना का eKYC नहीं करवाया है, तो उनके लिए परेशानी बढ़ सकती है. पीएम किसान के ऑफिशियल पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ से eKYC का विकल्प हट गया है.हालांकि आप एक बार अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटरCSC) जाकर eKYC करवा सकते हैं.
ये भी पढे़ं: Orange Economy: क्या है ऑरेंज इकोनॉमी? वित्त मंत्री ने बजट के दौरान किया जिक्र, 20 लाख प्रोफेशनल्स की होगी जरूरत!
