Vistaar NEWS

ममता बनर्जी की गाड़ी पर पत्थर फेंके, कीचड़ पोता, लगाए चोर-चोर के नारे… पूर्व सीएम बोलीं- हमने कभी ऐसा हमला नहीं देखा

Mamata Banerjee's car Attack

ममता बनर्जी की कार पर हमला

Attack on Mamata Banerjee Car: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी की मुखिया ममता बनर्जी की गाड़ी पर भीड़ ने हमला कर दिया. यह हमला उस दौरान हुआ जब उत्तर 24 परगना जिले के हलिशहर में ममता बनर्जी अपने काफिले के साथ एक कार्यकर्ता के घर जा रही थीं. भीड़ ने उन्हें चोर और डकैतों की रानी कहते हुए भगा दिया. कथित हमले के बाद पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. जानें क्या कहा?

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “मेरी गाड़ी पर बड़ा-बड़ा पत्थर मारा गया. मेरी गाड़ी पर इतना हमला किया गया कि अगर मैंने कांच खोला रखा होता है तो मेरा सिर फट जाता, हम सभी लोग मर जाते. ऐसा पुलिस के सामने हुआ. हमने कभी भी ऐसा हमला नहीं देखा. पुलिस भाजपा को सुरक्षा दे रही है.”

पूर्व सीएम ममता बनर्जी अपना काफिला लेकर एक टीएमसी कार्यकर्ता के घर जा रही थीं, जिसकी पुलिस कस्टडी में मौत हो गई थी. इसी बीच गुस्साई भीड़ ने उन्हें घेर लिया और हमला कर दिया. उन पर कीचड़ फेंका, जूते और चप्पलें बरसाई. चोर और डकैतों की रानी जैसे नारे लगाए. हालांकि, उनके साथ मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने किसी प्रकार बचाव करते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया. ममता बनर्जी ने सरकार से सवाल पूछते हुए कहा कि आखिर यह सब चल क्या रहा है? प्रदेश किस ओर जा रहा है?

ये भी पढ़ेंः छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरे जयराम महतो! बिना पानी बैठे उपवास पर, विधानसभा मार्च का ऐलान

Exit mobile version