Vistaar NEWS

समय से पहले रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट की बिहार सरकार को फटकार, अब बाहुबली आनंद मोहन को जाना होगा जेल

anand mohan

सुप्रीम कोर्ट से आनंद मोहन को झटका

Anand Mohan release Case: बिहार के बाहुबली आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने उनका रिहाई आदेश रद्द कर द‍िया है. इसके साथ ही एक महीने के भीतर सरेंडर करने का ऑर्डर भी द‍िया है. सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार की नीति को भी गलत ठहराया.  कोर्ट ने यह फैसला सुनाते हुए कहा कि बिना उचित कारण के 2023 में रिहाई नीति बदली गई.

आनंद मोहन को साल 1994 में गोपालगंज के तत्कालीन जिलाधिकारी जी. कृष्णैया की भीड़ द्वारा हत्या किए जाने के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी.  अदालत ने 1 महीने में सरेंडर करने का आदेश दिया है. कोर्ट ने इस मामले में ब‍िहार सरकार को सीधे तौर पर फटकार लगाई है. इसके साथ ही समय से पहले र‍िहाई पर भी अपनी नाराजगी जाह‍िर की है.

दो साल पहले सरकार ने बदल दिया था कानून

साल 2023 में बिहार सरकार ने कानून में संशोधन कर आनंद मोहन की समय पूर्व रिहाई कर दी थी. जिसके बाद मृतक की पत्‍नी ने सरकार के इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. इसी मामले पर आज सुनवाई करते हुए कोर्ट ने एक महीने के भीतर सरेंडर करने का आदेश द‍िया है. 

कोर्ट ने सीधे तौर पर कहा कि ब‍िहार सरकार इस तरह के फैसले के पीछे कोई तर्कसंगत और वैध सार्वजनिक उद्देश्य साबित नहीं कर पाई है. इसलिए यह फैसला संविधान के अनुच्छेद 14 और 21 का उल्लंघन माना जाता है.

बिहार के दो बाहुबलियों को एक महीने के भीतर सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. इससे पहले मोकामा विधायक अनंत सिंह को कोर्ट ने दुलारचंद हत्याकांड मामले में सरेंडर करने का आदेश दिया था.

कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए क्‍या कहा?

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि न्याय की मांग है कि कानून और सही रास्ते का पक्ष लिया जाए, न कि केवल मूक दर्शक बनकर रहा जाए. अदालत ने कहा कि पीड़ित व्यक्ति को सजा में छूट पर विचार करने की प्रक्रिया में अपनी बात रखने (सुनवाई का अधिकार) या शामिल होने का हक है.

Exit mobile version