Vistaar NEWS

सोशल मीडिया पोस्ट हटाने के बदले 2.50 लाख मांगने का आरोप, पत्रकार पर धमकी का केस

delhi Crime News

दिल्ली में क्राइम ब्रांच और बदमाश के बीच फायरिंग

सोशल मीडिया पर बदनाम करने और पोस्ट हटाने के बदले 2.50 लाख रुपये मांगने का मामला सामने आया है. 28 वर्षीय व्यापारी मीतकुमार गोधानी ने पत्रकार कौशिक पटेल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

शिकायत के मुताबिक, 29 जुलाई को सोशल मीडिया पर व्यापारी का नाम विनप्रोएफएक्स से जोड़कर कई पोस्ट की गईं. इससे बदनामी होने लगी. इसके बाद दुखियाना दरबार के पास सार्वजनिक सड़क पर आरोपी ने व्यापारी को रोककर 2.50 लाख रुपये की मांग की.

रकम देने से इनकार करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और लकड़ी के डंडे से पैर पर हमला करने का प्रयास किया. डर के कारण व्यापारी ने 50 हजार रुपये दे दिए. इसके बाद बकाया 2 लाख रुपये की मांग करते हुए कथित तौर पर आपराधिक मामले में फंसाने की धमकी दी गई. 4 अगस्त को फिर व्यापारी की फोटो और नाम के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई.

पीड़ित का आरोप है कि फोन पर भी धमकी दी गई. इस बारे में आरोपित पत्रकार कौशिक पटेल ने बताया कि उन्होंने प्रदीप और मित गोधाणी के WinproFX के आरोपी डेविल उर्फ कुमार मंगलम से कनेक्शन पर सवाल उठाते हुए फेसबुक और इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी. इसके बाद 44 से शुरू होने वाले अंतरराष्ट्रीय नंबर से रात 8:33 बजे वॉट्सएप कॉल कर पोस्ट हटाने और उन्हें गायब करने की धमकी दी गई. बाद में दूसरे नंबर से चैट में पोस्ट नहीं हटाने पर अकाउंट उड़ाने की धमकी दी गई. आरोपी ने कथित तौर पर कहा कि उसे 700 डॉलर में अकाउंट हटाने का काम मिला है. मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है.

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः क्यों लोग काट रहे अपना गला? 18 महीने में 28 मामले आए सामने, अबिकापुर मेडिकल अस्‍पताल ने बचाई कई लोगों की जान

Exit mobile version