Vistaar NEWS

स्वतंत्र भारद्वाज के समर्थन में हिंदू रक्षा दल! हिरासत में लिए जाने का विरोध, FIR पर उठाए सवाल

स्वतंत्र भारद्वाज

स्वतंत्र भारद्वाज

Swatantra Bhardwaj FIR: जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान सीजेपी की कार्यकर्ता न‍िशु आजाद के पिता से मारपीट का मामला अब बढ़ता जा रहा है. इस मामले में राजनीतिक और सामाजिक रंग ले लिया है. आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज के समर्थन में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता शनिवार को दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचे. संगठन के लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए स्वतंत्र के खिलाफ दर्ज केस को गलत बताया है.

मामले में दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ पहले से दर्ज केस में SC/ST एक्ट की धाराएं जोड़ी हैं. इसके अलावा नाबालिग की ओर से ऑनलाइन धमकी दिए जाने की शिकायत के बाद POCSO एक्ट के तहत अलग FIR भी दर्ज की गई है. पुलिस का कहना है कि ऑनलाइन धमकी के मामले में जांच जारी है. इसमें जिसकी भी भूमिका सामने आएगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

कब का है पूरा व‍िवाद?

पुलिस के मुताबिक, विवाद की शुरुआत 23 जून 2026 को जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान हुई थी. यहां संजय आजाद अपनी 14 वर्षीय बेटी के साथ मौजूद था. मोबाइल से वीडियो बना रहा था. इसी दौरान कुछ युवकों से उसकी कहासुनी हो गई. आरोप है कि इसके बाद उसे घेरकर मारपीट की गई और सिर पर चोट पहुंचाई गई. घायल व्यक्ति को इलाज के लिए RML अस्पताल ले जाया गया, जहां सिर पर दो कटे हुए घाव पाए गए.

इस मामले में पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में FIR नंबर 62/2026 दर्ज की गई थी. इसमें BNS की धारा 115(2), 126(2) और 3(5) लगाई गई थीं. स्वतंत्र भारद्वाज और सूरज कुमार को मामले में नामजद किया गया था.

हिंदू रक्षा दल ने क्या कहा?

हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ गंभीर धाराएं गलत तरीके से लगाई गई हैं. संगठन ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. अब पूरे मामले में पुलिस की जांच और सामने आने वाले सबूत अहम होंगे.

ये भी पढ़ें:‘फर्जी एनकाउंटर गंभीर अपराध…’, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस भुइयां बोले- पुलिस का रवैया बदलना जरूरी

Exit mobile version