Tamil Nadu airport project: तमिलनाडु में एक नए एयरपोर्ट बनाने लिए मंजूरी दी गई थी. हालांकि इस योजना को जिस दिन मंजूरी मिली थी. उसी दिन से इसका विरोध हो रहा था. यही वजह है कि इसको लेकर विपक्षी दल भी सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे थे. इन सब के बीच सूबे के मुख्यमंत्री विजय ने परंदूर एयरपोर्ट की परियोजना रद्द करने का ऐलान कर दिया है. यह ऐलान उन्होंने तमिलनाडु विधानसभा में किया है.
खास बात यह है कि विधानसभा चुनाव के पहले खुद सीएम विजय इस परियोजना का विरोध कर रहे थे. चुनाव के दौरान उन्होंने जनता से वादा किया था कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है. तो इस परियोजना पर पूरी तरह से रोक लगा देंगे.
सीएम ने विधानसभा में क्या कहा?
सीएम विजय के इस ताज़ा फैसले ने इस परियोजना से जुड़े विवाद को फिलहाल समाप्त कर दिया है. कुल मिलाकर सीएम विजय के इस फैसले के बाद यह माना जा रहा है कि उन्होंने जनता से किया हुआ वादा निभा दिया है.
परियोजना बंद करने का ऐलान सीएम विज ने विधानसभा में ही किया है. उन्होंने कहा कि हम परंदूर हवाई अड्डे की योजना को वापस ले रहे हैं. प्रस्तावित हवाई अड्डे के खिलाफ आंदोलन कर रहे लोगों के साथ मैं मजबूती से खड़ा हूं.
उन्होंने दोहराया कि जनता से किए गए वादे को पूरा करने के लिए सरकार परंदूर में नया हवाई अड्डा स्थापित करने के सभी कदमों को वापस ले रही है.
अब विपक्ष ने फिर सरकार के फैसले पर उठाए सवाल?
विजय ने जैसे ही पूरे प्रोजेक्ट को वापस लेने का ऐलान किया. वैसे ही विपक्ष ने भी इस फैसले का विरोध करना शुरू कर दिया. DMK नेता थंगम थेन्नारासु ने कहा कि आज के समय में एयरपोर्ट बहुत अहम है. यह तमिलनाडु की आर्थिक तरक्की के लिए जरूरी है. फिलहाल लोगों का विरोध शांत होता दिखाई दे रहा है. लेकिन, अब यह देखना होगा कि सरकार इस फैसले का नया विकल्प क्या निकालती है.
ये भी पढ़ें:आशुतोष रांका के खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज, जयपुर स्कूल विवाद में CJP ने भी कराई क्रॉस FIR
