Vistaar NEWS

तरनजीत सिंधू को दिल्ली का एलजी बनाया गया, आरएन रवि होंगे पश्चिम बंगाल के राज्यपाल, इन राज्यों के भी गर्वनर बदले गए

Taranjit Sindhu appointed Lieutenant Governor of Delhi and Governor of West Bengal

तरनजीत सिंधू को दिल्ली का उपराज्यपाल और आरएन रवि को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल बनाया गया

Governor and Lieutenant Governor News: केंद्र सरकार ने 6 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के राज्यपाल और उपराज्यपाल पदों में बड़ा बदलाव किया है. दिल्ली का उपराज्यपाल तरनजीत सिंह सिंधू को बनाया गया है. वहीं, वर्तमान लेफ्टिनेंट गवर्नर विनय कुमार सक्सेना को लद्दाख भेज दिया गया है. सिंधू भारतीय विदेश सेवा के रिटायर्ड राजनयिक हैं. वे श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त और अमेरिका में 28वें राजदूत के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. आरएन रवि को पश्चिम बंगाल का गवर्नर बनाया गया है.

ये है पूरी लिस्ट

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने दिया था इस्तीफा

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने गुरुवार (5 मार्च) को इस्तीफा दे दिया था. उनके इस्तीफे के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है. अब तमिलनाडु के गर्वनर आरएन रवि को बंगाल का गवर्नर बनाया गया है. त्यागपत्र को लेकर सीएम ममता बनर्जी ने हैरानी जताई थी. वहीं, लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने भी त्यागपत्र दिया था. अब उन्हें हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है.

ये भी पढ़ें: खाड़ी में जंग के बीच भारत की कनाडा से डील, पाकिस्तान को मिर्ची क्यों लग रही?

केरल के गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर तमिलनाडु का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. राष्ट्रपति भवन ने सीवी आनंद बोस के इस्तीफा की बात को कंफर्म की है. इन राज्यों में नियुक्तियों को लेकर मंजूरी दी है.

Exit mobile version