Vistaar NEWS

3 महीने में ही टूटने लगी थी शादी? तेज प्रताप ने ऐश्वर्या से र‍िश्‍ते को लेकर क्‍या-क्‍या बताया?

Tej Pratap Yadav

तेज प्रताप यादव और ऐश्वर्या राय

Tej Pratap Yadav: बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं. खासतौर पर वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई बार सुर्खियों में आए हैं, तो कई बार विवादों में आए हैं. रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ में उन्होंने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ रिश्तों में आई खटास को लेकर कई बातें बताई हैं.

तेज प्रताप ने दावा किया कि शादी के महज तीन महीने बाद ही दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए थे. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एक दिन उन्होंने ऐश्वर्या को उनके पुराने बॉयफ्रेंड से चैट करते हुए देखा था. इसी के बाद हमारे रिश्ते और भी ज्यादा बिगड़ने लगे थे.

शादी के तीन महीने बाद ही शुरू हो गए थे झगड़े

शो के दौरान बातचीत में तेज प्रताप ने बताया कि उनकी और ऐश्वर्या की सोच और रहन-सहन में काफी अंतर था. उनके मुताबिक, शादी के शुरुआती दिनों में ही दोनों के बीच अनबन होने लगी थी. उन्होंने कहा कि उस समय वह बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे.  शादी के फैसले को लेकर दबाव भी था.

तेज प्रताप ने बताया कि घर में लगातार होने वाले झगड़ों का उन पर असर पड़ने लगा था. कई बार उनका घर लौटने का मन नहीं करता था. ऐसी स्थिति में वह कभी दोस्तों के यहां रुक जाते थे, तो कभी कहीं और चले जाते थे.

पूजा करने को लेकर भी था विवाद

तेज प्रताप ने बातचीत में रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े मतभेदों का भी जिक्र किया. उन्होंने दावा किया कि वह सुबह जल्दी उठकर पूजा करते थे, लेकिन ऐश्वर्या को उनका ऐसा करना पसंद नहीं था. तेज प्रताप के मुताबिक, दोनों के बीच विचारों का अंतर समय के साथ बढ़ता गया.

एक्स बॉयफ्रेंड को भेजे थे ‘लव यू’ मैसेज?

तेज प्रताप ने सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली बात बताते हुए दावा किया कि एक दिन जब वह विधानसभा से घर लौटे, तो उन्होंने ऐश्वर्या को एक युवक से चैट करते देखा. उनके अनुसार, वह युवक ऐश्वर्या का पुराना बॉयफ्रेंड था. तेज प्रताप ने आरोप लगाया कि बातचीत के दौरान ‘लव यू’ जैसे मैसेज और दिल वाले इमोजी भी भेजे जा रहे थे. उन्होंने कहा कि उन्होंने यह सब दूर से देख लिया था.

तेज प्रताप ने यह भी दावा किया कि उनके बीच होने वाले झगड़ों के वीडियो उन्होंने रिकॉर्ड किए थे. तलाक से जुड़े मामले में अदालत में सबूत के तौर पर पेश किए थे.

ये भी पढ़ें:‘पूरा ट्रांसपोर्ट बंद नहीं कर सकते…’, CJP के प्रदर्शन से पहले सरकार को फटकार, SC ने क्‍या कहा?

Exit mobile version