Tej Pratap Slams CM Samrat: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल (JJD) सुप्रीमो तेज प्रताप यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित एरिया में हवाई जहाज या हेलीकॉप्टर से न जाएं, बल्कि नाव में बैठकर पीड़ितों के बीच जाएं. इस दौरान तेज प्रताप ने कहा कि पूर्वकाल में रावण जो ‘पुष्पक विमान’ लेकर के घूमता था, उसी प्रकार आप ‘पुष्पक विमान’ लेकर के घूम रहे हैं.
तेज प्रताप यादव ने सीएम सम्राट चौधरी के हवाई सर्वे को लेकर तंज कसा है. तेज प्रताप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “सम्राट चौधरी जी, माननीय मुख्यमंत्री, आपसे हमको यही कहना है कि आप जिस तरीके से अपना ‘पुष्पक विमान’ लेकर के आप बाढ़ प्रभावित एरिया में जो आप घूम रहे हैं, उससे ज्यादा बेहतर अच्छा था कि आप नाव पर बैठ करके अपने हाथ से राशन बांटते.”
सम्राट चौधरी जी, माननीय मुख्यमंत्री जी, आपसे हमको यही कहना है कि आप जिस तरीके से अपना पुष्पक विमान लेकर के आप बाढ़ प्रभावित एरिया में जो आप घूम रहे हैं, उससे ज़्यादा बेहतर अच्छा था कि आप नाव पे बैठ करके अपने हाथ से राशन बाँटते। लेकिन वो तो आप करिएगा नहीं, क्योंकि जिस तरीके से जब… pic.twitter.com/Eyv6BfcLEd
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) August 24, 2026
सरकार पर साधा निशाना
तेज प्रताप ने आगे लिखा, “लेकिन वो तो आप करिएगा नहीं, क्योंकि जिस तरीके से जब से आप मुख्यमंत्री बने हैं, तब से लेकर अभी तक आप जो कारनामा दिखाए हैं अपना पूरे बिहार में, जो जलवा बिखेरने का आप काम किए हैं, उससे कितना जनता दुखी है और कितना जनता परेशान है.”
ये भी पढ़ेंः खूबसूरत वादियों से होकर गुजरती वंदे भारत ट्रेन को देख हर कोई बोलेगा- ‘वाह’, इंटरनेट पर छाया Video
रावण के ‘पुष्पक विमान’ से की तुलना
उन्होंने सीएम सम्राट चौधरी को लेकर आगे कहा कि ऐसे सिचुएशन में बाढ़ प्रभावित इलाकों में आप अपना पुष्पक विमान लेकर ऐसे घूम रहे हैं, जैसे पूर्वकाल में रावण जो ‘पुष्पक विमान’ लेकर के घूमता था, उसी प्रकार आप ‘पुष्पक विमान’ लेकर के घूम रहे हैं. आप जाइए गरीब-गुरबा से नाव पर बैठिए और हालचाल लीजिए. ‘पुष्पक विमान’ का सपना त्यागिए, इससे बिहार ऊंचाइयों तक नहीं जाएगा और धरातल में गिरेगा.
