Vistaar NEWS

बजट में लिथियम-आयन Battery मैन्युफैक्चरिंग को बड़ी राहत, EV बैटरी और मोबाइल होंगे सस्ते

Indications of EV and smart phones becomes cheaper in the budget

बजट में EV और स्मार्ट फोन सस्ते होने के संकेत.

Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक फरवरी को यूनियन बजट संसद में पेश किया. बजट के साथ ही वित्त मंत्री ने जो घोषणाएं की हैं, उनसे साफ है कि सरकार का फोकस आत्मनिर्भर बनने और देश में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने पर है. बजट में क्लीन एनर्जी के सेक्टर में राहत दी गई है. इससे कई सामान जो आम लोग इस्तेमाल करते हैं, उनकी कीमतों में कमी आ सकती है.

EV बैटरी और मोबाइल फोन होंगे सस्ते

सरकार ने बजट में लिथियम-आयन बैटरी मैन्युफैक्चरिंग में राहत दी है. कैपिटल गुड्स पर बेसिक कस्टम ड्यूटी से छूट का दायरा और बढ़ा दिया है. अब इसमें बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम भी शामिल हो गए हैं. इससे अब इलेक्ट्रिक व्हीकल(EV) भी सस्ते हो जाएंगे.

स्मार्ट फोन की मशीनरी पर टैक्स कम करने का ऐलान

बजट के दौरान स्मार्ट फोन में लगने वाले पार्ट्स और मशीनरी पर लगने वाले टैक्स को कम करने का ऐलान किया गया है. इससे मैन्युफैक्चरिंग में बड़ी राहत मिलेगी और प्रोडक्शन कॉस्ट कम होगी. ऐसे में स्मार्ट फोन सस्ते में मिल सकेंगे.

आम लोगों को सस्ते दाम पर सामान पहुंचाने पर फोकस

बजट 2026-27 के दौरान सरकार ने जो घोषणाएं की हैं. इससे साफ है कि सरकार का फोकस आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया पर ज्यादा है. सरकार का फोकस इस बात पर है कि आम जनता तक लोगों को कम कीमत पर चीजें पहुंचाई जाएं. जिसके कारण कस्टम ड्यूटी से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए हैं.

CNG गैस की कीमत हो सकती है सस्ती

बजट के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बायोगैस ब्लेंडेड सीएनजी को लेकर भी अहम ऐलान किया. वित्त मंत्री ने बताया कि बायोगैस मिक्स सीएनजी पर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी का कैल्कुलेशन करते समय बायोगैस की कीमत को बाहर रखा जाएगा. इसके कारण ग्रीन फ्यूल की कीमत कम होने की संभावना है. मतलब आपकी सीएनजी गैस का प्राइज भी सस्ता हो सकता है.

ये भी पढे़ं: घूमने के शौकीनों के लिए बजट 2026 में क्या? ईको टूरिज्म-धार्मिक पर्यटन को लेकर वित्त मंत्री ने की बड़ी घोषणा

Exit mobile version