Bullet train in Bihar: बिहार के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है. बिहार में पहली बुलेट ट्रेन चलनी वाली है. इसको लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बड़ा ऐलान किया है. रेल मंत्री ने कहा कि ये ट्रेन बिहार के लिए गेम चेंजर साबित होगी. बिहार में रेलवे के लिए 10 हजार 379 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं. इस बजट से बिहार में कनेक्टिविटी, आधुनिक रेल अवसंरचना और रोजगार को प्रोत्साहन मिलेगा.
वाराणसी से सिलीगुड़ी केवल 2 घंटे 55 मिनट में पहुंचेंगे
बिहार में इस समय 14 वंदे भारत और 21 अमृत ट्रेनें चल रही हैं. ऐसे में अगर बुलेट ट्रेन बिहार में चलती है तो इससे राज्य की रफ्तार बढ़ जाएगी. बुलेट ट्रेन बिहार से पश्चिम बंगाल तक चलेगी. बुलेट ट्रेन वाराणसी से पटना होते हुए सिलीगुड़ी तक जाएगी.
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खुद जानकारी देते हुए कहा, ‘बिहार में पहली बुलेट ट्रेन चलेगी. ये ट्रेन वाराणसी से पटना होते हुए सिलीगुड़ी तक जाएगी. ये बिहार के लिए बहुत बड़ा गेम चेंजर होगा. बिहार की इनकोनॉमी और कनेक्टिविटी को इससे लाभ होगा. वाराणसी से सिलीगुड़ी केवल 2 घंटे 55 मिनट में पहुंचा जा सकेगा.’
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "पहली बुलेट ट्रेन बिहार में चलने वाली है। यह ट्रेन वाराणसी से पटना होते हुए सिलीगुड़ी तक चलेगी। यह बिहार के लिए गेम-चेंजर साबित होगी…" pic.twitter.com/zH6s8gyvck
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 2, 2026
7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने की घोषणा
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक फरवरी को देश का यूनियन बजट पेश किया. इस दौरान निर्मला सीतारमण ने 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने की घोषणा की थी. इनमें वाराणसी- सिलिगुड़ी कॉरिडोर भी शामिल है.
आमतौर पर वाराणसी से सिलीगुड़ी के बीच ट्रेन से 14-16 घंटे लगते हैं. लेकिन बुलेट ट्रेन महज 2 घंटे 55 मिनट में वाराणसी से सिलीगुड़ी के बीच का सफर तय कर लेगी. इस दौरान ट्रेन की रफ्तार 300 से 350 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी. बिहार से गुजरते समय बुलेट ट्रेन पटना के अलावा बक्सर, आरा, कटिहार और किशनगंज जैसे स्टेशनों पर भी रूकेगी.
ये भी पढ़ें: PM किसान योजना की बढ़ाई गई राशि? 22वीं किस्त पाने के लिए ऐसे जानें स्टेटस
