Vistaar NEWS

छात्र आंदोलन के बीच JPSC के तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा, फिर भी नहीं खत्म हुआ अनशन

JPSC members resignation

छात्र आंदोलन के बीच JPSC के तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा

JPSC Protest: रांची में छात्र आंदोलन के बीच JPSC के तीन सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है. जिसे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने स्वीकार कर लिया है. इस्तीफा देने वालों में झारखंड लोक सेवा आयोग के सदस्य के तौर पर अजिता भट्टाचार्य, अनिमा हांसदा और जमाल अहमद शामिल हैं. झारखंड लोक सेवा आयोग से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. झारखंड लोक सेवा आयोग के अनुसार, यह फैसला राज्य सरकार की सिफारिश के आधार पर राज्यपाल ने लिया है.

झारखंड लोक सेवा आयोग की तरफ से यह फैसला उस दौरान आया. जब जब झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्र आंदोलन कर रहे हैं. छात्रों का प्रदर्शन पिछले करीब 16 दिनों से चल रहा है. छात्र संगठनों की ओर से परीक्षाओं की प्रक्रिया में सुधार और कथित अनियमितताओं की जांच समेत कई मांगें उठाई जा रही हैं. इसी बीच JPSC के तीन सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया.

JPSC के तीन पद खाली

झारखंड लोक सेवा आयोग ने बताया कि तीनों सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफा दिया था. जिसे प्रदेश सरकार की सिफारिश के बाद राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने स्वीकार कर लिया. जिसमें अजिता भट्टाचार्य, अनीमा हांसदा और जमाल अहमद का नाम शामिल है. उनका इस्तीफा स्वीकार होने के बाद जेपीएससी में तीनों सदस्यों के पद खाली हो गए हैं. जिनकी नियुक्ति को लेकर आगे की प्रक्रिया जल्द ही की जाएगी.

ये भी पढ़ेंः NALSAR में CJI सूर्यकांत को बुलाने पर भड़के छात्र, बोले- उनके हाथों डिग्री नहीं लेंगे

10 अगस्त को विधानसभा घेराव

इसके साथ ही परीक्षा कराने वाली विवादित वेंडर एजेंसी ‘टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड’ द्वारा आयोजित की गई सभी पूर्व परीक्षाओं पर लगे आरोपों की जांच ईडी से कराने पर सरकार सहमत हो गई है. कंपनी पर वित्तीय लेनदेन के आरोप लगे थे. छात्रों का कहना है कि अगर हमारी प्रमुख मांगों को नहीं माना जाता, तो 10 अगस्त को विधानसभा घेराव करेंगे.

Exit mobile version