Vistaar NEWS

झुक गया TMC का पुष्पा! फाल्टा में चुनाव से दो दिन पहले जहांगीर खान ने छोड़ा मैदान, उम्मीदवारी छोड़ी

TMC Condidate Jahangeer Khan

टीएमसी प्रत्याशी जहांगीर खान

Jahangir Khan Withdraws Nomination: पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए, लेकिन फाल्टा विधानसभा में चुनावी धांधली की शिकायत मिलने के बाद चुनाव आयोग ने दोबारा मतदान कराने का फैसला लिया. फाल्टा में 21 मई को विधानसभा चुनाव होने हैं. लेकिन उससे पहले ही बड़ा उलटफेर हो गया. सूत्रों के मुताबिक, फाल्टा में टीएमसी प्रत्याशी जहांगीर खान ने अपना नामांकन वापस ले लिया है.

दरअसल, फाल्टा में दो दिन बाद यानी 21 मई को मतदान होना है. ऐसे में उम्मीदवार का हटना और अचानक से नाम वापस लेना एक बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है. जहांगीर खान विधानसभा चुनाव के दौरान आईपीएस अजयपाल शर्मा को लेकर टिप्पणी की थी. जिसमें जहांगीर ने कहा था कि अगर वह सिंघम हैं, तो मैं पुष्पा हूं. इस बयान के बाद जहांगीर सुर्खियों में आए थे.

क्यों हो रहा दोबारा चुनाव

फाल्टा विधानसभा में 29 मई को मतदान हुआ था. मतदान के दौरान चुनावी धांधली की शिकायत मिली. जिसके बाद चुनाव आयोग ने मामले पर संज्ञान लिया और दोबारा चुनाव कराने का आदेश दिया. फाल्टा में चुनावी धांधली के आरोपों के बाद विशेष चुनाव पर्यवेक्षक सुब्रत गुप्ता ने खुद फाल्टा का दौरान किया और जांच की थी. अब 21 मई को वोटिंग होनी थी और 24 मई को मतगणना की जानी थी.

ये भी पढ़ेंः ‘बहुत कठिन समय आ रहा, मुद्दे से भटकना नहीं चाहते…,’ अखिलेश से गठबंधन के सवाल पर क्या बोले राहुल गांधी?

जहांगीर खान के चुनावी मैदान छोड़ने को लेकर टीएमसी के प्रवक्ता अरूप चक्रवर्ती ने कहा, पार्टी को इस बात की सूचना मिली है, लेकिन अभी कुछ क्लियर नहीं हो पाया है कि आखिर इस फैसले के पीछे का क्या कारण है. पार्टी इस मामले की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है. वहीं जहांगीर खान ने कहा कि नामांकन वापस लेने का फैसला फाल्टा की प्रगति, शांति और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.

Exit mobile version