गिरफ्तारी के डर से साड़ियों के ढेर के नीचे छिपे TMC नेता, फिर भी पुलिस से बच नहीं पाए, Video

Bengal: बंगाल में टीएमसी के एक नेता गिरफ्तारी से बचने के लिए साड़ियों के नीचे छिप गए, लेकिन पुलिस ने उन्हें खोज निकाला.
TMC Leader Brahmananda Chakraborty

टीएमसी नेता ब्रह्मानंद चक्रवर्ती

Bengal: पश्चिम बंगाल में 15 सालों से सत्ता में जमी टीएमसी को भाजपा ने भारी बहुमत से बाहर कर दिया है. भाजपा सरकार बनते ही कई टीएमसी नेताओं पर हमले भी हो चुके हैं. जिसके बाद अब टीएमसी के कई नेता डरे-सहमे छिपते नजर आ रहे हैं. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें हावड़ा जिले के टीएमसी नेता गिरफ्तारी के डर से साड़ियों के नीचे छिपे मिले. ताकि पुलिस की नजरों से बच जाएं, लेकिन पुलिस ने उन्हें खोज निकाला और गिरफ्तार कर लिया.

दरअसल, यह घटना हावड़ा जिले के उदयनारायणपुर थाना क्षेत्र की है. जहां बिलासपुर इलाके के रहने वाले टीएमसी नेता ब्रह्मानंद चक्रवर्ती पर स्थानीय लोगों ने सरकारी आवास योजना के फंड में कथित तौर पर कट मनी लेने का आरोप लगाए थे. आरोप लगने के बाद टीएमसी नेता ब्रह्मानंद चक्रवर्ती की तलाश में पुलिस जुट गई और जब उन्हें पकड़ने गई, तो वे गिरफ्तारी से बचने के लिए कपड़े के दुकान के अंदर साड़ियों के बड़े ढेर के नीचे छिपते नजर आए.

कैसे हुआ खुलासा?

पुलिस को जब दुकान के अंदर ही छिपे होने का शक हुआ, तो उन्होंने साड़ियों के ढेर हटाने शुरू कर दिए. इस दौरान पाया कि टीएमसी नेता साड़ियों के बीच में साड़ी के नेता छिपे रहे. अब इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी खूब वायरल हो रहा है. फिलहाल, पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.

ये भी पढ़ेंः बंगाल में TMC विधायक मदन मित्रा की गाड़ी पर हमला, भीड़ ने फेंके अंडे

पुलिस जांच में जुटी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टीएमसी नेता पर साल 2021 में विधानसभा चुनाव के दौरान राजनीतिक हिंसा से जुड़े आरोप भी लगे हैं. जिसकी जांच पुलिस करने में जुट गई है. फिलहाल, टीएमसी नेता ब्रह्मानंद चक्रवर्ती का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. जिसको लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं भी कर रहे हैं.

ज़रूर पढ़ें