Two Suspects Arrested: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुबंई कार्यक्रम से पहले पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है, जिनके पास से बंदूक भी मिली है. पकड़े गए एक युवक के पास के PMO कार्यालय का नकली आईडी कार्ड भी मिला है. फिलहाल, मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है.
बता दें, मुंबई में पीएम मोदी का कार्यक्रम होना था. जिसको लेकर सुरक्षा काफी सख्त की गई थी. इसी बीच पीएम मोदी की रैली से पहले पुलिस ने कार्यक्रम स्थल से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है. एक संदिग्ध के पास बंदूक बरामद की गई है तो वहीं दूसरे के पास से पीएमओ का फर्जी पास बरामद किया गया है.
Mumbai Police say, "Two individuals have been detained from the venue in Mumbai where Prime Minister Narendra Modi was scheduled to attend an event. A gun was recovered from one of the individuals. The Mumbai Police detained a man at the Nita Mukesh Ambani Cultural Centre (NMACC)…
— ANI (@ANI) September 8, 2026
क्राइम ब्रांच जांच में जुटी
पुलिस के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने BKC स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया, जो खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय का अधिकारी बता रहा था. हिरासत में लिए गए व्यक्ति की उम्र 24 साल बताई जा रही है. उसके साथ एक बॉडीगार्ड भी था, जिसके पास बंदूक थी. BKC थाने में दोनों संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. मुंबई क्राइम ब्रांच अब इस मामले की आगे जांच कर रही है.
ये भी पढ़ेंः क्या आप जानते हैं शहजाद पूनावाला का असली नाम? पूर्व BJP नेता ने खुद बताया
क्राइम ब्रांच की टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. क्राइम ब्रांच अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर दोनों का कार्यक्रम स्थल पर आने का मकसद क्या था? पुलिस के अनुसार, दोनों को थोड़ी देर में मुंबई के मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया जाएगा.
