Vistaar NEWS

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के ऑफिस में बड़ा फेरबदल, निजी सचिव समेत 3 अधिकारियों की छुट्टी

Central Minister Bhupendra Yadav

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव

Officials Removed From Ministry: केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने निजी सचिव अमर सिंह को हटा दिया गया है. अमर सिंह 2010 बैच के आईआरएस अधिकारी हैं, जिन्हें उनके मूल कैडर यानी राजस्व विभाग में वापस भेज दिया गया है. उनके साथ दो सहयोगियों को भी छुट्टी कर दी गई है. अभी यह भी तय नहीं हो पाया है कि आखिर भूपेंद्र यादव के निजी सचिव के तौर पर किसे नियुक्त किया जाएगा. मंत्रालय की ओर से अभी इसकी जानकारी नहीं दी गई है.

निजी सचिव समेत तीनों अधिकारियों को हटाने के लिए पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने 3 जुलाई 2026 को आधिकारिक आदेश जारी किया था. जिसमें बताया कि कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के 2 जुलाई के आदेश के तहत और सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद यह फैसला लिया गया है. हालांकि, अभी तक नए निज सचिव की नियुक्ति को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है.

केंद्रीय मंत्री के ऑफिस में एकसाथ इतनी बड़ा फेरबदल प्रशासनिक स्तर पर काफी अहम माना जा रहा है. आदेश में उप सचिव विभूति पंजियार के हस्ताक्षर हैं. जिसकी प्रति प्रधानमंत्री कार्यालय, कैबिनेट सचिवालय, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग सहित कई अहम दफ्तरों को भी भेजी गई है.

ये भी पढ़ेंः केजरीवाल के शीशमहल को लेकर रेखा सरकार बड़ा फैसला, अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस और कल्चरल सेंटर!

2010 बैच के IRS अधिकारी हैं अमर सिंह

बता दें, केंद्रीय मंत्री के निज सचिव रहे अमर सिंह 2010 बैच के आईआरएस अधिकारी हैं. केंद्रीय मंत्री के निज सचिव से हटाकर अब उन्हें फिर से प्रशासनिक आधार पर उनके मूल कैडर यानी राजस्व विभाग में वापस भेज दिया गया है और जल्द ही राजस्व विभाग में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है. उनके साथ ही उनकी टीम के दो अधिकारी आयुष शरण और शैलेश कुमार सिंह को भी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया है.

Exit mobile version