Vistaar NEWS

UP में अब अधिकारियों की खैर नहीं! विधानसभा अध्यक्ष का अल्टीमेटम, कहा- अगर विधायकों का फोन इग्नोर किया तो होगी कार्रवाई

सतीश महाना(File Photo)

सतीश महाना(File Photo)

Satish Mahana Warns Officers: उत्तर प्रदेश में अब अधिकारियों की खैर नहीं है. यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा है कि अगर अधिकारियों का फोन नहीं उठाया, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी. सतीश महाना ने कहा कि अधिकारियों का विधायकों को समय नहीं देना बेहद चिंताजनक है. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कार्यपालिका, न्यायपालिका और विधायिका तीनों को एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए.

नेता प्रतिपक्ष ने उठाया मुद्दा

उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने अधिकारियों के विधायकों के साथ सहयोग ना करने का मुद्दा उठाया था. जिसके बाद सतीश महाना ने सदन में अधिकारियों को अल्टीमेटम दिया है. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अधिकारियों को जनहित के मुद्दों पर विधायकों को समय और सम्मान देने के लिए जिम्मेदार बनाया गया है. नियमों का उल्लंग खरने वाले अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.

अधिकारी रवैया नहीं बदलते तो होगी कार्रवाई

सतीश महाना ने कहा कि अधिकारियों का विधायकों के साथ सहयोग ना करना बेहद चिंताजनक है. अधिकारियों का आचरण संवैधानिक व्यवस्था के अनुरूप नहीं है. अगर अधिकारी अपना रवैया नहीं बदलते हैं तो सदन के पास अधिकारियों पर कार्रवाई करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचेगा. इसलिए अधिकारियों को शासनादेशों का सही से पालन करना जरूरी है.

दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करवाएं

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने संसदीय कार्यक मंत्री सुरेश खन्ना से अपील की है कि दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करवाएं. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कार्यपालिका, न्यायपालिका और विधायिका तीनों का आपसी सहयोग बेहद जरूरी है. तीनों को एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए. अगर अधिकारी शासनादेशों का पालन नहीं कर रहे हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए. शासनादेश का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों पर नरमी नहीं बरती जा सकती है. विधायिका को मजबूत करने के लिए अधिकारियों को ज्यादा सतर्क रहकर काम करने की जरूरत है. अधिकारियों को अपने दायित्वों और सीमाओं में रहकर काम करना चाहिए.

ये भी पढे़ं: MP News: प्रतिमा बागरी को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, मंत्री के जाति प्रमाण पत्र को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

Exit mobile version