Vistaar NEWS

UP Expressway: योगी सरकार प्रदेश में बनाने जा रही 12 नए एक्सप्रेसवे, यूपी में छोट-छोटे कस्‍बों तक होगी बेहतर सड़क कनेक्टिविटी

12 new expressways

12 नए एक्सप्रेसवे

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर को नई रफ्तार देने के लिए योगी सरकार बड़े स्तर पर योजनाएं तैयार कर रही है. सरकार का फोकस राज्य के छोटे-छोटे कस्बों तक बेहतर सड़क कनेक्टिविटी पहुंचाने पर है, ताकि हर क्षेत्र विकास की मुख्यधारा से जुड़ सके. इसी दिशा में प्रदेश में 12 नए एक्सप्रेसवे बनाने की योजना पर काम चल रहा है.

प्रदेश में 7 एक्सप्रेसवे एक्टिव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिलहाल उत्तर प्रदेश में 7 एक्सप्रेसवे चालू हालत में हैं, जबकि 3 नए एक्सप्रेसवे का निर्माण जारी है. इन तीनों परियोजनाओं के पूरा होने के बाद राज्य में एक्सप्रेसवे की संख्या बढ़कर 10 हो जाएगी. इसके बाद प्रस्तावित 12 नए एक्सप्रेसवे बन जाने पर यूपी में कुल 22 एक्सप्रेसवे हो जाएंगे, जिससे राज्य देश में सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे वाला प्रदेश बन सकता है.

यात्रा के साथ उद्योग को भी मिलेगी नई गति

सरकार का मानना है कि मजबूत सड़क नेटवर्क से न केवल लोगों की यात्रा आसान होगी, बल्कि व्यापार और उद्योग को भी नई गति मिलेगी. बेहतर कनेक्टिविटी से सप्लाई चेन मजबूत होगी, निवेश के नए अवसर खुलेंगे और रोजगार के मौके बढ़ेंगे. इससे राज्य की अर्थव्यवस्था को भी बड़ा सहारा मिलेगा.

एयर कनेक्टिविटी का भी हो रहा विस्‍तार

इसी के साथ प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी को भी तेजी से विस्तार दिया जा रहा है. वर्तमान में राज्य में कुल 16 एयरपोर्ट हैं, जिनमें 4 अंतरराष्ट्रीय और 12 घरेलू हवाई अड्डे शामिल हैं. गौतमबुद्ध नगर में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू होने के बाद यह संख्या बढ़कर 17 हो जाएगी और यूपी देश का पहला ऐसा राज्य बन जाएगा, जहां पांच अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट होंगे. इससे राज्य को वैश्विक स्तर की कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है.

ये भी पढे़ं- रेल यात्रियों को बड़ी राहत, 10 ट्रेनों का किराया होगा सस्ता, जानिए कितनी मिलेगी छूट

Exit mobile version