UP NEWS: समाजवादी पार्टी की मुरादाबाद से सांसद रुचि वीरा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर तीखा हमला बोलते हुए बड़ा विवादित बयान दिया है. उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को देश के लिए “नासूर” बताया है.इसके साथ ही सपा सांसद ने इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग तक कर दी है. सांसद के इस बयान के बाद बवाल मचना तय माना जा रहा है.
दरअसल, रुचि वीरा का यह बयान मल्लिकार्जुन खड़गे की उस टिप्पणी के संदर्भ में आया, जिसमें उन्होंने आरएसएस को “जहरीला सांप” बताया था. सांसद रुचि वीरा खड़के के बयान पर ही प्रतिक्रिया दे रही थीं. इसी दौरान उन्होंने आरएसएस पर हमला बोल दिया. सांसद ने कहा कि आरएसएस देश के लिए एक नासूर की तरह ही है. इस पर बैन लगा देना चाहिए.
सांसद ने संघ पर सार्वजनिक धन के दुरुपयोग का आरोप भी लगाया है. उन्होंने कहा, “आप उनके कार्यक्रम और सभाएं देखिए, किस तरह से करोड़ों रुपये खर्च हो किए जाते हैं, यह सब जनता के पैसे से हो रहा है. उनके पास इतना पैसा कहां से आता है. ये लोग जनता के पैसों की बर्बादी कर रहे हैं.
बीजेपी और संघ ने क्या कहा?
मुरादाबाद में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिए गए इस बयान के बाद सियासी हलकों में हलचल तेज हो गई है. हालांकि सांसद के इस बयान के सामने आने के बाद अब तक बीजेपी या फिर आरएसएस की तरफ से कोई भी बयान सामने नहीं आया है. लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि सांसद के इस तरह के बयान के बाद पलटवार जरूर होगा. रुचि वीरा से पहले भी इस तरह के बयान कई नेता दे चुके हैं. राजनीतिक गलियारों में इस बयान के बाद तूल पकड़ने की उम्मीद जताई जा रही है.
बंगाल में ममता बनर्जी की ही बनेगी सरकार
पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर भी रुचि वीरा ने भाजपा पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि नाव जीतने के लिए भाजपा हर संभव हथकंडा अपनाएगी, लेकिन ममता बनर्जी हार मानने वाली नहीं हैं. उन्होंने दावा किया कि इस बार भी बंगाल में ममता बनर्जी की ही सरकार बनेगी. इससे पहले अखिलेश यादव भी ममता की जीत का दावा कर चुके हैं. बहरहाल इस मामले में आगे क्या होता है यह तो देखने वाली बात होगी.
ये भी पढ़ें: ‘5 मिनट में भगा दिया’, SIR पर आपत्ति जताने गए TMC सांसदों का आरोप, EC ने क्या कहा?
