Vistaar NEWS

कश्मीर की खूबसूरती के कायल हुए अमेरिकी राजदूत, सीएम उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले- J&K भारत का अहम हिस्सा

American Ambassador Kashmir Visit

सीएम अमर अब्दुल्ला से मिले अमेरिकी राजदूत

US Envoy Meets Omar Abdullah: अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने भारत दौरे पर आज बुधवार को श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की है. इस दौरान सर्जियो गोर ने बड़ा ऐलान किया है. सर्जियो गोर ने स्पष्ट किया कि जम्मू-कश्मीर भारत का एक अहम हिस्सा है. उन्होंने बताया कि बैठक का मुख्य केंद्र कश्मीर के विकास से जुड़े मुद्दे और आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देना है. जानें अमेरिकी राजदूत ने क्या कहा?

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने सीएम से मुलाकात कर आर्थिक सहयोग और विकास के मुद्दे पर चर्चा की. आर्टिकल 370 हटने और हालिया सुरक्षा घटनाओं के बाद किसी अमेरिकी राजदूत का पहला कश्मीर दौरा है. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच आपसी साझेदारी को और मजबूत करने के लिए अवसरों पर भी चर्चा की गई है.

कश्मीर को लेकर क्या बोले अमेरिकी राजदूत?

श्रीनगर में सीएम से मुलाकात के बाद अमेरिकी राजदूत ने कहा कि यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है. मैं पहली बार आया हूं और इस जगह को देखकर काफी उत्साहित भी हूं. यह भारत का एक अहम हिस्सा है. सीएम उमर अब्दुल्ला के साथ रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं. बता दें,15 साल पहले भी अमेरिका के तत्कालिक राजदूत टिमोथी रोएमर ने सीएम उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की थी.

ये भी पढ़ेंः तो इस वजह से शहजाद पूनावाला ने छोड़ी बीजेपी? खुद बताया अब आगे क्‍या करेंगे

मुलाकात के बाद बोले उमर अब्दुल्ला

अमेरिकी राजदूत से मुलाकात के बाद सीएम अमर अब्दुल्ला ने कहा कि वांशिगटन उनकी समस्याओं को हल नहीं करने वाला है. केंद्र सरकार ही उनकी समस्याओं का समाधान करेगी. इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि वे किसी प्रकार की शिकायत भी उनके सामने नहीं करेंगे. आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और सुरक्षा के मुद्दों पर दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग लगातार बढ़ रहा है. फिलहाल, इस अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के दौरे से दोनों देशों के बीच आर्थिक और कूटनीतिक रिश्तों को एक नई दिशा मिलने की उम्मीद है.

Exit mobile version