Vistaar NEWS

CM योगी ने सरकारी कर्मचारियों को दिया होली का गिफ्ट, इस त्योहार पर मिलेगी 4 दिन की लगातार छुट्टी

सीएम योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी आदित्यनाथ

Holi Holidays: उत्तर प्रदेश के सभी 17 लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी घोषणा की है. प्रदेश में होली में 3 दिन का अवकाश रहेगा. सूबे के मुख्यमंत्री ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं. प्रदेश सरकार की तरफ से सोमवार, मंगलवार और बुधवार की छुट्टी का ऐलान किया गया है. जबकि 1 मार्च को रविवार है यानी कि इस त्योहार पर सरकारी कर्मचारियों को 1 मार्च से लेकर 4 मार्च तक कुल 4 दिन की एकसाथ छुट्टी मिलने वाली हैं.

एक साथ 4 दिन का अवकाश

बता दें कि 28 फरवरी यानी शनिवार को कार्यदिवस घोषित किया है. यानी, इस दिन सभी विभाग खुले रहेंगे और उनमें काम होगा. इस माह के आखिरी शनिवार यानी 28 फरवरी के बदले सरकार ने 2 मार्च को अवकाश दिया है. इतना ही नहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को आदेश दिया है कि प्रदेश के सभी कर्मचारियों को होली से पहले हर हाल में सैलरी/मानदेय दिया जाए. इसमें आउटसोर्सिंग, संविदाकर्मी और सफाईकर्मी भी शामिल हैं.

जापान और सिंगापुर के दौरे पर थे सीएम योगी

योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को हिदायत दी इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी. गौरतलब है कि सीएम योगी जापान और सिंगापुर के विदेश दौरे पर थे. गुरूवार देर रात ही वह वापस भारत आए थे. इसके बाद ही उन्होंने ये आदेश जारी किया हैं. सीएम के इस आदेश के अनुशान सिर्फ राज्य कर्माचरिओं को ही नहीं बल्कि पेंशनरों को भी पेंशन 28 फरवरी तक जारी हो जाएगी. वित्त विभाग ने इस संबंध में सभी डीएम को आदेश जारी कर दिए हैं.

ये भी पढ़ेंः दिल्ली शराब घोटाले में बरी हुए केजरीवाल, फैसला सुनने के बाद रो पड़े, बोले- मैं भ्रष्ट नहीं हूं

Exit mobile version