Vistaar NEWS

उत्तराखंड के कपकोट में भयावह भूस्खलन, पहाड़ी का बड़ा हिस्सा भरभराकर गिरा, Video

उत्तराखंड के कपकोट ब्लॉक में एक भयावह भूस्खलन की घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को हिला दिया. इस दौरान कपकोट के माणधुरा गांव में पहाड़ी का एक बड़ा भाग अचानक भरभराकर नीचे गिर पड़ा. देखते ही देखते भारी मात्रा में मिट्टी, पत्थर और बोल्डर की बौछार हो गई. इस घटना का किसी ने अपने मोबाइल पर वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश के कारण पिछले कई दिनों से कपकोट क्षेत्र में भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं. हालांकि, माणधुरा गांव में हुई घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. लेकिन मलबे आसपास की सड़कों, खेतों और घरों तक जरूर फैल गया है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य किया.

भारी बारिश की वजह से भूस्खलन की संभावना

कपकोट क्षेत्र उत्तराखंड का वह इलाका है, जहां हिमालयी इलाका होने की वजह से भूस्खलन की घटनाएं ज्यादा होती है. लगातार हो रही भारी बारिश और जंगलों की कटाई भी एक बड़ा कारण माना जा रहा है. इस घटना में भले ही कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन इससे पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं. जिसकी वजह से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है.

ये भी पढ़ेंः बिना कपड़ों के मंदिर में घुसी युवती, फिर मूर्ति लेकर तालाब में लगाई छलांग, हैरान कर देगी सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत की कहानी

बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने पूरे उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. साथ ही लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है. फिलहाल, प्रशासन इस घटना के बाद मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटा है.

Exit mobile version