CM Suvendu Cabinet Approval: पश्चिम बंगाल का अब नाम बदलने जा रहा है. मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के अनुसार अब पश्चिम बंगाल को ‘पश्चिम बंगा’ किया जा रहा है. सीएम सुवेंदु ने खुद इसका ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि 9 दिसंबर को इस पर विधानसभा में प्रस्ताव लाया जाएगा. यहां से प्रस्ताव पास होने के बाद भारत सरकार के पास भेजा जाएगा और वहां संसद में पेश किया जाएगा. सुवेंदु कैबिनेट ने आज इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.
पश्चिम बंगाल में नाम बदलने को लेकर सीएम सुवेंदु ने बड़ा ऐलान किया है. सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि अब पश्चिम बंगाल ‘पश्चिम बंगा’ के नाम से जाना जाएगा. सीएम ने बताया कि विधानसभा का शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर से शुरू हो रहा है, जो 14 दिसंबर तक चलेगा. इस दौरान 9 दिसबंर को पश्चिम बंगाल का नाम बदलने का प्रस्ताव लाया जाएगा. प्रस्ताव को आज कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है.
पिछली सरकार में रखा गया था प्रस्ताव
हालांकि, पश्चिम बंगाल का नाम बदलने को लेकर काफी समय से चर्चा हो रही थी. पिछली सरकार ने प्रदेश का नाम बदलकर बांग्ला करने का प्रस्ताव रखा था. लेकिन बदला नहीं किया. अब सीएम सुवेंदु ने पहल करते हुए नाम बदलने का ऐलान किया है.
क्यों नाम चेंज करने पर चल रहा विचार?
माना जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में अंग्रेजी का पहला अक्षर W से शुरू होता है. ऐसे में जब कोई लिस्ट जारी होती है तो पश्चिम बंगाल का नाम सबसे नीचे आता है. जिसकी वजह से प्रशासनिक दिक्कतें आती हैं. शायद यही वजह रही होगी कि ममता बनर्जी ने भी नाम बदलने का प्रस्ताव रखा था.
अब P से शुरू होगा नाम
फिलहाल सुवेंदु अधिकारी ने नाम बदलकर पश्चिम बंगा करने का फैसला लिया है. खास बात है कि अंग्रेजी में भी पश्चिम बंगा ही रहेगा. वेस्ट बंगाल नहीं. यानी कि अब अंग्रेजी में P से शुरू होगा.

