what is Pellet Gun: देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन में पुलिस और आएएफ की तरफ से छात्रों के साथ मारपीट की गई थी. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन पर बैलेट गन से हमला किया है, जिसके कारण एक लड़के की आंख फूट गई है. इसके साथ वह बुरी तरह से घायल हुआ है.
हालांकि, छात्रों के इन आरोपों को सुरक्षा एजेंसियों ने इसके इस्तेमाल से इनकार किया है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी आरोप लगाया कि इस तरह छात्रों के साथ मारपीट सही नहीं है. इस विवाद के बीच लोगों के मन में यह जानने की जिज्ञासा बढ़ गई है कि आखिर पैलेट गन क्या होती है? यह कैसे काम करती है और इसके इस्तेमाल को लेकर विवाद क्यों होता है?
क्या है पैलेट गन?
पैलेट गन एक ऐसा हथियार है जिसमें सामान्य गोली की जगह छोटे-छोटे धातु के छर्रे इस्तेमाल किए जाते हैं. इसे आमतौर पर भीड़ नियंत्रण के लिए इस्तेमाल किया जाता है. जब इससे फायर किया जाता है तो एक साथ कई पैलेट तेज स्पीड से बाहर निकलते हैं और आसपास के फैल जाते हैं.यही वजह है कि इससे एक साथ कई लोगों को चोट लग सकती है. जब यह पैलेट गन चलाई जाती है तो आसपास मौजूद कई लोग इसके निशाने पर आ सकते हैं.
कम घातक श्रेणी वाला हथियार मानती हैं सुरक्षा एजेंसियां
सुरक्षा बल इसे अक्सर “कम घातक हथियार” की श्रेणी में रखते हैं.इसका उद्देश्य किसी व्यक्ति की जान लेना नहीं, बल्कि हिंसक भीड़ को नियंत्रित करना होता है.लेकिन,कम घातक होने का अर्थ यह नहीं है कि इससे नुकसान नहीं हो सकता है. इसके कारण शरीर के संवेदनशील हिस्सों पर लगने से यह गंभीर चोट पहुंचा सकती है.
कहां यूज की जा सकती है पैलेट गन?
भारत में पैलेट गन का इस्तेमाल खासतौर पर कानून-व्यवस्था की चुनौती वाली परिस्थितियों में किया गया है. जम्मू-कश्मीर में विरोध प्रदर्शनों के दौरान इसके इस्तेमाल को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा हुई थी.इसके बाद मानवाधिकार संगठनों और विशेषज्ञों ने इसके प्रयोग के तरीके और इससे होने वाली चोटों पर चिंता जताई.
पैलेट गन को लेकर विवाद का मुख्य कारण यही है कि इसे सुरक्षित विकल्प माना जाता है, लेकिन इसके गलत इस्तेमाल से गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं. यही वजह है कि इसका इस्तेमाल बहुत कम जगहों पर ही किया जाता है. लेकिन, दिल्ली के जंतर-मंतर पर इसके इस्तेमाल के बाद से ही बवाल मचा हुआ है.
ये भी पढ़ें: पीयूष गोयल के नाम से वायरल वीडियो निकला फर्जी, AI से तैयार क्लिप पर सरकार ने किया अलर्ट
