Vistaar NEWS

गिरफ्तारी से पहले कहां छुपा था स्वतंत्र भारद्वाज? कोर्ट ने एक दिन की पुलिस रिमांड में भेजा

Swatantra Bhardwaj arrested

स्वतंत्र भारद्वाज

Swatantra Bhardwaj Arrested: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारी के पिता पर कथित तौर पर हमला करने वाले स्वतंत्र भारद्वाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. स्वतंत्र की गिरफ्तारी दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने की है. स्वतंत्र पर कल शुक्रवार को दिल्ली में एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था, लेकिन आज फिर उसके ऊपर पॉक्सो एक्ट की नई FIR दर्ज की गई है. गिरफ्तारी से पहले स्वतंत्र कहां छिपा था और उसे कहां से गिरफ्तार किया गया. यहां जानें सबकुछ.

स्वतंत्र भारद्वाज को लेकर दावा किया जा रहा है कि उसने सीजेपी प्रदर्शनकारी निशु आजाद के पिता संजय आजाद पर हमला किया था. हालांकि, स्वतंत्र ने एक इंटरव्यू के दौरान खुद कबूल किया था कि उसने निशु के पिता पर हमला कर घायल कर दिया था. इस मामले में 307 के तहत मामला दर्ज होना था, लेकिन नहीं हुआ. इस दौरान उसने कई बड़े नेताओं का नाम लिया और कहा कि वे सब बड़े भाई हैं, जिनकी मदद से मैं जेल जाने से बच गया. सोशल मीडिया पर जब यह वीडियो वायरल हुआ तो बवाल मच गया.

बुलंदशहर से हुई गिरफ्तारी

दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्र के ऊपर एफआईआर में धारा बढ़ाते हुए खोजबीन शुरू कर दी. स्वतंत्र को अपने पकड़े जाने की भनक लग गई. इसलिए उसने अपने ठिकाने बदलने शुरू कर दिए. पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए वह बुलंदशहर के नैथला गांव पहुंच गया. नैथला गांव में हरिशंकर शर्मा नाम के एक व्यक्ति के यहां रुका था, जो दिल्ली-एनसीआर में कैब चलाता है.

स्वतंत्र के बारे में क्या कहा?

स्वतंत्र शर्मा जिसके घर से गिरफ्तार हुआ है. उसने बताया कि स्वतंत्र उसे एक यात्रा के दौरान मिला था. फोन कर उसने मिलने की बात कही और एक व्यक्ति के साथ घर पहुंच गया. हमें बिल्कुल भी इसकी जानकारी नहीं थी कि उसके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं.

ये भी पढ़ेंः स्वतंत्र भारद्वाज के समर्थन में हिंदू रक्षा दल! हिरासत में लिए जाने का विरोध, FIR पर उठाए सवाल

फिलहाल, दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्र को गिरफ्तार कर पटियाला कोर्ट में पेश किया है. कोर्ट ने उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. यानी अब स्वतंत्र दिल्ली पुलिस के कब्जे में हैं, जहां उससे पूछताछ की जा रही है.

Exit mobile version