Vistaar NEWS

कौन है लेडी डॉन मैडम जहर? लॉरेंस विश्नोई गैंग के बॉबी कबूतर की है गर्लफ्रेंड, ड्रग्स के साथ गिरफ्तार

Who is Madam Jahar Lawrence Bishnoi

लॉरेंस गैंग से जुड़ी लेडी डॉन नेहा गिरफ्तार

Who is Madam Jahar: गैंगस्टर लॉरेंस विश्वोई की गैंग में अब लेडी भी पीछे नहीं हैं. पहले चंडीगढ़ की लेडी डॉन दीपा, फिर जोया खान और अब लेडी डॉन नेहा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. लेडी डॉन खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को पुलिस ने ड्रग्स सिंडिकेट के आरोप में गिरफ्तार किया है. नेहा, लॉरेंस विश्नोई गैंग में गनमैन कहे जाने वाले बॉबी कबूतर की गर्लफ्रेंड है.

कौन है लेडी डॉन नेहा?

लेडी डॉन नेहा बॉबी कबूतर उर्फ महफूज की गर्लफ्रेंड है, जिसे ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया है. नेहा, मैडम जहर के नाम से फेमस है. पुलिस की टीम अब नेहा से हाशिम बाबा लॉरेंस गैंग में ड्रग कनेक्शन को लेकर भी पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार नेहा और बॉबी करीब 7 साल से इस गैंग से जुड़े हैं. नेहा से पहले हाशिम बाबा की लेडी डॉन जोया भी इस गैंग में एक्टिव थी, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. फिलहाल, वह जेल में बंद है. नेहा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को कई अहम सबूत मिलने की संभावना है. नेहा दिल्ली में ब्यूटी पार्लर चलाती है और इसी की आड़ में गैंग की अवैध गतिविधियों में भी शामिल थी.

कौन है बॉबी कबूतर?

बॉबी कबूतर लॉरेंस गैंग का बड़ा सरगना है, जिसे गैंग में गनमैन कहा जाता है. इसका मुख्य काम गैंग को हथियारों की खेप उपलब्ध कराना होता है. बॉबी कबूतर के तार सलीम पिस्टल से जुड़े पाए गए थे. सलीम पिस्टल भारत का सबसे बड़ा हथियार सौदागर है. पुलिस ने सलीम को नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया था. सलीम पाकिस्तान के आतंकी संगठन आईएसआई के लिए भी काम करता था. इसका नाम देश की कई हस्तियों के हत्याकांड से जुड़ा पाया गया था.

ये भी पढ़ेंः ‘पायजामे का नाड़ा खींचना रेप का प्रयास…’, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा विवादित फैसला, HC को लगाई फटकार

बॉबी कबूतर का नाम सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में भी आया था. पुलिस के अनुसार, हत्या से पहले बॉबी कबूतर ने ही रेकी की थी. बाद में उसकी गैंग के कुछ लोगों ने गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया. फिलहाल, बॉबी कबूतर अभी जेल में है. पुलिस और स्पेशल सेल की टीमें अब उसकी गर्लफ्रेंड से राज उगलवाने की कोशिश में जुटी हैं.

Exit mobile version