IAS Aditi Varshney: आज के दौर में जहां शादियों पर जमकर पैसा खर्च करने की होड़ मची हुई है. वहीं 2023 बैच के इन दोनों आईएएस अधिकारियों ने बिना किसी तामझाम के कोर्ट मैरिज कर यह साबित कर दिया कि रिश्तों की मजबूती बड़े खर्च से नहीं बल्कि एक दूसरे के सम्मान और समझदारी से बनती है. राजस्थान के अलवर में हुई इस शादी के अब देश में भर में चर्चे है. राजस्थान के अलवर जिले के डीए ऑफिस में जिला कलेक्टर डॉ. अर्तिका शुक्ला के चैंबर में दो अधिकारियों ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शादी रचाई है.
न बड़ा मंच और न बैंड बाजा
इस शादी में न तो कोई बड़ा मंच सजा था, न बैंड-बाजा और न ही मेहमानों का हुजूम पहुंचा. इस विवाह में सिर्फ परिवार और करीबी सदस्य मौजूद रहें. अलवर के एसडीएम माधव भारद्वाज और गुजरात के जामनगर में तैनात एसडीएम अदिति वासने ने डीएम ऑफिस में एक-दूसरे को माला पहनाकर सम्मान के साथ जीवनभर साथ निभाने का वचन लिया. ये दोनों 2023 बैच के आईएएस अधिकारी है. आमतौर जब कोई ऐसे पदों पर आसीन होता है तो उसकी भव्य शादी की उम्मीद की जाती है, लेकिन इन्होंने जो रास्ता चुना वह युवाओं के किसी प्रेरणा से कम नहीं है.
कैसे हुई थी दोनों की लवस्टोरी की शुरूआत
माधव और अदिति की मुलाकात मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में ट्रेनिंग के दौरान हुई. दोनों ने साथ में पढ़ाई करते हुए अपनी ट्रेनिंग कंप्लीट की और यहीं दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया. परिवार की सहमति मिलने के बाद उन्होंने अपने रिश्ते को शादी का नाम देने का फैसला किया.
कहां की रहने वाली हैं अदिति और माधव भारद्वाज
अदिति वासने मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वाली है. अदिति ने पहले ही प्रयास में यूपीएससी परीक्षा पास करत हुए 57वीं रैंक हासिल की थी. उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की और सीधे सिविल सेवा में सफलता पाई. फिलहाल वह गुजरात में प्रांत अधिकारी के रुप में सेवाएं दे रही हैं.
कहां के रहने वाले हैं माधव भारद्वाज
दूसरी तरफ माधव भारद्वाज मसूरी के निवासी हैं. उन्होंने एनआईटी प्रयागराज से कंप्यूटर साइंस में बीटेक और आईआईएम अहमदाबाद से एमबीए किया है. इनता ही नहीं माधव भारद्वाज माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी कंपनी में हाई सैलरी पर काम चुके हैं. लेकिन फिर उन्होंने अपना सपना पूरा करने के लिए सिविल सेवा की राह चुनी.
ये भी पढ़ेंः Shillong MP Death: फुटबॉल खेलते समय अचानक गिर पड़े शिलांग सांसद रिकी एजे सिंगकोन, इलाज के दौरान मौत
