Vistaar NEWS

AI समिट प्रदर्शन मामला: यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदयभानु चिब गिरफ्तार, पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस ने किया अरेस्ट

Bhanu Chib Arrest

यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष भानु चिब गिरफ्तार

AI Summit Protest Update: एआई इम्पैक्ट समिट में शर्टलेस प्रदर्शन मामले में यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष भानु चिब को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत मंडपम में एआई शिखर सम्मेलन के दौरान युवा कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में भारतीय युवा कांग्रेस प्रमुख उदय भानु चिब को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तारी के बाद तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर भारी सुरक्षा तैनात की गई है. भानु को रात 10 बजे के बाद कोर्ट में पेश किए जाने की संभावना है. फिलहाल, अभी भी पुलिस पूछताछ करने में जुटी है.

भानु चिब की गिरफ्तारी से दिल्ली पुलिस ने समन जारी करते हुए पूछताछ के लिए बुलाया था. इस दौरान करीब 20 घंटे तक पूछताछ की गई. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने अब तक कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. कांग्रेस नेताओं ने भानु चिब की गिरफ्तारी की निंदा की है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि सरकार भूल गई है कि विरोध प्रदर्शन लोकतंत्र का मूल तत्व है, अपराध नहीं.

गिरफ्तारी को लेकर क्या बोले पूर्व PM भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भानु चिब की गिरफ्तारी को लेकर कहा, दिल्ली पुलिस द्वारा IYC के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई उदय भानु चिब एवं अन्य युवा साथियों की गैरकानूनी गिरफ्तारी की मैं कड़ी निंदा करता हूं. “ताना-शाह” सरकार यह भूल रही है कि लोकतंत्र में युवाओं का आवाज उठाना, सवाल पूछना और विरोध करना अपराध नहीं, बल्कि लोकतंत्र का सबसे मजबूत हथियार है. यह एक साहसी, जायज और लोकतांत्रिक कदम था, जिसे दबाने के लिए अब सरकार के द्वारा पुलिसिया दमन का सहारा लिया जा रहा है. यह कार्रवाई न केवल गैरकानूनी है, बल्कि अभिव्यक्ति की आजादी और लोकतंत्र पर सीधा हमला भी है.”

ये भी पढ़ेंः बेटे ने पिता को गोलियों से भूना, फिर शव काटकर ‘नीले ड्रम’ में भर दिया, दिल दहला देगी लखनऊ की ये वारदात

शर्टलेस प्रदर्शन मामले में हुई गिरफ्तारी

20 फरवरी को एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के करीब 11 कार्यकर्ताओं ने शर्टलेस प्रदर्शन किया था. इससे जुड़े कुछ आरोपियों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था. अब भानु चिब को भी दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन मामले में गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल, सभी पकड़े गए आरोपी पुलिस हिरासत में हैं.

Exit mobile version